ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारघर में घुसकर मां-बेटी को मारपीट कर किया घायल, दोनों सदर अस्पताल में भर्ती

घर में घुसकर मां-बेटी को मारपीट कर किया घायल, दोनों सदर अस्पताल में भर्ती

कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र ओरगाई गांव में रविवार की सुबह घर में घुसकर मां व बेटी की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद घायल मां व बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया...

घर में घुसकर मां-बेटी को मारपीट कर किया घायल, दोनों सदर अस्पताल में भर्ती
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि,भभुआSun, 18 Apr 2021 09:06 PM
ऐप पर पढ़ें

कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र ओरगाई गांव में रविवार की सुबह घर में घुसकर मां व बेटी की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद घायल मां व बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया, जहां दोनों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। 

घायलों में भगवानपुर थाना क्षेत्र के ओरगाई गांव निवासी राम ध्यान बिंद की पत्नी धर्मशीला देवी व उसकी पुत्री दुर्गावती थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी उपेंद्र बिंद की पत्नी सुशीला देवी शामिल हैं। घटना को लेकर घायल महिला धर्मशीला देवी द्वारा भगवानपुर थाने में अपने गांव के बद्री बिंद की पत्नी चिंता देवी, पारस बिंद के पुत्र रिंकू कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। 

आवेदन में कहा गया है कि पूर्व के विवाद को लेकर उक्त लोगों द्वारा उनके घर में घुसकर शनिवार की शाम उनकी पुत्री सुशीला देवी और रविवार को उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया गया। भगवानपुर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें