बिहार का वॉन्टेड यूपी में ढेर; 2 लाख के इनामी नीलेश राय का एनकाउंटर, बिहार-नोएडा STF का ज्वाइंट ऑपरेशन

Sandeep हिन्दुस्तान, मुजफ्फरनगर पटना
Follow us on Google News
share

बेगूसराय का वॉन्टेड और 2 लाख का इनामी नीलेश राय का यूपी के मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर हो गया। बिहार और नोएडा एसटीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन में गोली लगने के बाद इलाज के दौरान नीलेश की मौत हो गई।

बिहार का वॉन्टेड यूपी में ढेर; 2 लाख के इनामी नीलेश राय का एनकाउंटर, बिहार-नोएडा STF का ज्वाइंट ऑपरेशन

बिहार के बेगूसराय का वॉन्टेड बदमाश नीलेश राय का उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ढेर हो गया। बिहार और नोएडा एसटीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर हुआ। गोली लगने से घायल हुए नीलेश राय की इलाज के दौरान मौत हो गई। नीलेश पर 2 लाख का इनाम था। और बिहार पुलिस कई दिनों से तलाश में जुटी थी। 

मुजफ्फरनदर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे तीन बदमाशों से नोएडा एसटीएफ और रतनपुरी पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में बेगूसराय निवासी दो लाख का इनामी मारा गया। जबकि, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गए। मृतक के पास से दो पिस्टल और एक बाइक बरामद हुई है। मारा गया बदमाश नीलेश राय, गोपाल राय उर्फ गोपाल सिंह का बेटा था। वह बेगूसराय में गढ़हरा के बररामपुर टोले का रहने वाला था। उस पर बेगूसराय समेत बिहार के कई थानों में हत्या, रंगदारी, डकैती के 16 मामले दर्ज थे।

 वह काफी समय से बिहार से फरार चल रहा था। देर रात बिहार एसटीएफ ने नोएडा एसटीएफ को सूचना दी कि बेगूसराय से फरार इनामी अपने साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहा है। बिहार एसटीएफ उसके पीछे पहले से ही लगी हुई थी। रतनपुरी पुलिस ने एक बाइक से जा रहे तीन संदिग्धों को रुकने को कहा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मारा गया।

यह भी पढ़िए- दो लाख का इनामी पप्पू शर्मा गिरफ्तार, खुद की मौत की झूठी खबर फैलाकर काट रहा था मौज

बिहार एसटीएफ की सूचना पर जिस इनामी बदमाश नीलेश राय को नोएडा एसटीएफ व मुजफ्फरनगर पुलिस ने बुधवार की देर रात मुठभेड़ में मार गिराया, वह लंबे समय से फरार था। नीलेश पर हत्या लूट, रंगदारी और सुपारी लेकर हत्या करने के 16 अपराधी के मामले दर्ज है। उस पर बरौनी, सोनपुर रेल, फुलवड़िया, तेघडा थानों में मामले दर्ज हैं। पिछले काफी समय से बिहार एसटीएफ इस दो लाख के इनामी की तलाश में जुटी हुई थी। 


एसटीएफ ने बिहार में दबिश बढ़ाया तो वह यूपी में चला गया था। वहीं पर वह वारदातों को अंजाम दे रहा था। बेगूसराय जिले में बदमाश का काफी खौफ था। जानकारी के अनुसार उसके साथ दो अन्य साथी भी थे, जो फरार हो गये। फरार हुए दोनों बदमाश बुढाना की तरफ भागे हैं। पुलिस फरार हुए दोनों बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग कर रही है।
 

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Sandeep

लेखक के बारे में

Sandeep
संदीप सिंह पाल लाइव हिन्दुस्तान में पिछले तीन वर्षों से बिहार टीम में काम कर रहे हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले संदीप ने इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में अपनी एक पहचान बनाई है। यूपी और बिहार की राजनीतिक और अपराध जैसे विषयों पर उनकी पकड़ है। इसके अलावा खेल और मानवीय मुद्दों पर भी वह लिखते आए हैं। बीए (पॉलिटिकल साइंस) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट संदीप का बैकग्राउंड उन्हें पॉलिटिकल और क्राइम के अलावा अन्य समसामयिक विषयों पर विश्लेषण करने योग्य बनाता है। 2022 से वह यूपी और बिहार की तमाम खबरें लिख रहे हैं। टीवी मीडिया का भी उनके पास लंबा अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।