ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहारः बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने दो महिलाओं को पीटा-Video

बिहारः बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने दो महिलाओं को पीटा-Video

बिहार के सासाराम जिले में दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग में बच्चा चोरी के आरोप में दो महिलाओं को पकड़ कर भीड ने जम कर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से किसी तरह दोनों महिलाओं को निकाल कर...

बिहारः बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने दो महिलाओं को पीटा-Video
हिन्दुस्तान टीम,सासारामFri, 26 Jul 2019 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के सासाराम जिले में दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग में बच्चा चोरी के आरोप में दो महिलाओं को पकड़ कर भीड ने जम कर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से किसी तरह दोनों महिलाओं को निकाल कर इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करायी। पुलिस को महिलाओं को बचाने को लेकर भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर लाठी व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें दो पुलिस अधिकारी जख्मी हो गए। लोगों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने करीब 500 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। 

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद ने बताया कि मलियाबाग में दो महिलाओं को बच्चा चोरी के आरोप में वहीं के कुछ लोगों ने पकड़ लिया। देखते-देखते दो हजार की संख्या में लोगों ने महिलाओं की पिटाई शुरू कर दी। समय रहते इसकी सूचना पुलिस को मिली। फौरन घटनास्थल पर एसआई आरएन मांझी, कन्हैयालाल प्रसाद, आरके सिंह, विजय शकंर चौधरी, एनकेसिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद दोनों आरोपी महिलाओं को सीएचसी दावथ में लाया गया। जिसका इलाज चल रहा है। 


भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने पुलिस व वाहन पर हमला कर दिया। जिसमें कन्हैयालाल प्रसाद व एनके सिंह जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज सीएचसी में हो रहा है। प्रथम जांच में आरोपित संगीता देवी, पति स्व. राजनाथ यादव व बेबी देवी, पति पप्पू यादव दोनों सगी बहनें बतायी जा रही हैं। दोनों अपना पता पटना के आलमगंज मुहल्ला बता रही है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों को साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

 

असम बाढ़ : मरने वालों की संख्या 75 हुई, 7 जिलों में पानी का स्तर बढ़ा

कश्मीर मुद्दे पर ट्रंप के दावे पर भारत ने कहा, यह आगे बढ़ने का समय

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें