हिजड़ों की फौज बन जाएंगे अग्निवीर... बिहार के मंत्री सुरेंद्र यादव के विवादित बोल; BJP बरसी

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

मंत्री सुरेंद्र यादव ने आज से ठीक साढ़े 8 साल बाद देश हिजड़ो की फौज में शामिल हो जाएगा। अग्निवीर योजना के तहत साढ़े चार साल के लिए सैनिक भर्ती किए जा रहे हैं। इस तरह कौनसी सेना बनेगी।

हिजड़ों की फौज बन जाएंगे अग्निवीर... बिहार के मंत्री सुरेंद्र यादव के विवादित बोल; BJP बरसी

बिहार की नीतीश सरकार में सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव ने भारतीय सेना को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि साढ़े 8 साल के बाद देश का नाम हिजड़ो की फौज में आ जाएगा। साढ़े 8 साल बाद पुराने सैनिक रिटायर हो जाएंगे और कमान अग्निवीरों के पास आ जाएगी। जो भी अग्निपथ योजना का प्रस्ताव लेकर आया उसे फांसी पर चढ़ा देना चाहिए। बीजेपी ने मंत्री सुरेंद्र यादव के बयान पर आपत्ति जताई है और सुरेंद्र यादव को नीतीश मंत्रिमंडल से बर्खास्त करके तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

महागठबंधन सरकार में आरजेडी कोटे से मंत्री सुरेंद्र यादव ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में भारतीय सेना को लेकर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आज से ठीक साढ़े 8 साल बाद देश हिजड़ो की फौज में शामिल हो जाएगा। अग्निवीर योजना के तहत साढ़े चार साल के लिए सैनिक भर्ती किए जा रहे हैं। उनकी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हो पाएगी और उन्हें रिटायर कर दिया जाएगा।

मंत्री ने कहा, "रिटायर्ड फौजी के नाम पर उनकी शादी नहीं होगी। हमारी सेना अभी इतनी मजबूत है कि पूरी दुनिया इससे लड़ने के लिए तैयार नहीं है। साढ़े चार साल के लिए अग्निवीरों को नौकरी देंगे तो कौनसी सेना बनेगी।" मंत्री सुरेंद्र यादव ने अग्निपथ योजना को गलत बताया और कहा कि जो भी इस प्रस्ताव को लेकर आया उसे फांसी पर चढ़ा देना चाहिए।

बीजेपी बोली- सुरेंद्र यादव के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा हो

बीजेपी ने मंत्री के विवादित बोल पर आपत्ति जताई है। बिहार बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि मंत्री सुरेंद्र यादव पर देशद्रोह का मुकदमा करके उन्हें तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। नहीं तो यह माना जाएगा कि उनकी भी इस बयान पर मौन सहमति है।

2024 चुनाव से पहले किसी देश पर हमला होने वाला है, ये क्या बोल गए मंत्री सुरेंद्र यादव

उन्होंने कहा कि सुरेंद्र यादव पहले भी सेना और देश के खिलाफ बयानबाजी कर चुके हैं, उन्हें मंत्रिमंडल में रहना ही नहीं चाहिए। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर भी धार्मिक ग्रंथों पर विवादित टिप्पणी कर रहे हैं, सीएम उन्हें भी नीतीश मौन सहमति दे रही है। 25 फरवरी को महागठबंधन की पूर्णिया में रैली होने जा रही है। क्या नीतीश सरकार के मंत्री ऐसे बयानों से वे पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को संदेश देना चाहते हैं? नरेंद्र मोदी की खिलाफत के लिए ये देश, सेना और धर्म को निशाना बना रहे हैं, जो कि सरासर गलत है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।