ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारपैसे कमाने बिहार के मधेपुरा से 3 महीने पहले ही कश्मीर गया था अमरेज, आतंकियों ने कर दी हत्या; घर पर मातम

पैसे कमाने बिहार के मधेपुरा से 3 महीने पहले ही कश्मीर गया था अमरेज, आतंकियों ने कर दी हत्या; घर पर मातम

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों की गोलीबारी में एक मजबूर की मौत हो गई। मृतक बिहार के मधेपुरा जिले का रहने वाला था। वह पैसे कमाने के लिए तीन महीने पहले ही कश्मीर गया था।

पैसे कमाने बिहार के मधेपुरा से 3 महीने पहले ही कश्मीर गया था अमरेज, आतंकियों ने कर दी हत्या; घर पर मातम
Jayesh Jetawatहिन्दुस्तान,मधेपुराFri, 12 Aug 2022 01:52 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बिहार के मधेपुरा जिले के रहने वाले मोहम्मद अमरेज की जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात गुरुवार रात बांदीपोरा के सोदनारा सुंबल में हुई। मृतक अमरेज मधेपुरा के कुमारखंड थाना क्षेत्र का रहने वाला था। तीन महीने पहले ही वह अपने दो भाईयों के साथ परिवार का पेट पालने के लिए कश्मीर गया था। उसकी मौत की खबर मिलते ही घर पर कोहराम मच गया है। 

अमरेज का घर कुमारखंड थाना इलाके के बैसाढ़ पंचायत में वार्ड पांच डोंगा में है। उसकी उम्र महज 19 साल थी। वह कश्मीर में रजाई मिस्त्री का काम करता था। गुरुवार रात वह बांदीपोरा के सुंबल में अपने भाई के साथ सो रहा था, तभी फायरिंग की आवाज सुनाई दी। वह उठकर बाहर गया तो आतंकियों ने उसे गोली मार दी। पुलिस की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

बिहार के सीवान में दुखद हादसा, नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

मृतक के भाइयों ने परिवार के लोगों को अमरेज की मौत की खबर दी। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। जैसे-जैसे खबर फैली, मधेपुरा स्थित अमरेज के घर लोग जुटते गए। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पंचायत के लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अमरेज के पिता मोहम्मद जलील जेल में हैं। वह अपने भाइयों के साथ मिलकर मजदूरी करके परिवार का पेट पालता था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें