ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार को लेकर नीतीश कुमार ने कही बड़ी बात, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री 

बिहार को लेकर नीतीश कुमार ने कही बड़ी बात, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के गौरवशाली इतिहास को फिर से प्राप्त करेंगे और इसे गौरव की ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। देश के योगदान में बिहार का बड़ा योगदान होगा और पूरी दुनिया को यहां से संदेश...

बिहार को लेकर नीतीश कुमार ने कही बड़ी बात, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री 
पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरोMon, 22 Mar 2021 10:25 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के गौरवशाली इतिहास को फिर से प्राप्त करेंगे और इसे गौरव की ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। देश के योगदान में बिहार का बड़ा योगदान होगा और पूरी दुनिया को यहां से संदेश जाएगा। मुख्यमंत्री सोमवार को बिहार दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पूर्व में बिहार काफी विकसित रहा है। पटना जो पहले पाटलिपुत्र कहलाता था, यहीं से वर्तमान भारत से भी बड़े क्षेत्र पर शासन होता था। बिहार दिवस के आयोजन की जिम्मेवारी शिक्षा विभाग को दी गई है। लोगों को शिक्षित करने में और उन्हें ज्ञानी बनाने में इस विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री ने बिहारवासियों को बिहार दिवस के अवसर पर बधाई दी है। हम उन्हें इसके लिए धन्यवाद देते हैं। बिहार ज्ञान और मोक्ष की धरती है। हमलोगों का उद्देश्य है सभी बच्चे-बच्चियां शिक्षित हों। जब सभी लोग शिक्षित होंगे तभी बिहार गौरवशाली इतिहास को प्राप्त करेगा।  

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, बिहार का इतिहास गौरवशाली है। हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का स्वागत करता हूं। 

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृह मंत्री ने दी बधाई 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर बिहार दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने कहा है कि बिहार में अतीत की धरोहर के साथ वर्तमान का पथ प्रदर्शन भी है। प्राचीनतम गणतंत्र से महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह तक की साक्षी रही इस भूमि पर मुझे राज्यपाल की भूमिका निभाने का सौभाग्य मिला है। उधर, प्रधानमंत्री ने कामना की है कि गौरवशाली अतीत और समृद्ध संस्कृति के लिए विशेष पहचान रखने वाला यह प्रदेश विकास के नित नए आयाम गढ़ता रहे। गृह मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि बिहार ने अपने ज्ञान और परिश्रम से भारत को हर क्षेत्र में आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कहा, प्रदेश की निरंतर प्रगति व समृद्धि की मैं कामना करता हूं।    


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें