ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारभागलपुर में पुलिस टीम पर पथराव, कई घायल, आधा किमी तक खदेड़ा, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी

भागलपुर में पुलिस टीम पर पथराव, कई घायल, आधा किमी तक खदेड़ा, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी

बिहार के भागलपुर जिले के गोराडीह के फरका टोला मोहनपुर में सोमवार शाम ग्रामीणों ने सीओ और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी और अंचलकर्मियों को चोटें आयी हैं। लोगों ने आधा किमी तक पुलिस...

भागलपुर में पुलिस टीम पर पथराव, कई घायल, आधा किमी तक खदेड़ा, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी
भागलपुर हिन्दुस्तान टीमTue, 08 Jun 2021 02:41 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के भागलपुर जिले के गोराडीह के फरका टोला मोहनपुर में सोमवार शाम ग्रामीणों ने सीओ और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी और अंचलकर्मियों को चोटें आयी हैं। लोगों ने आधा किमी तक पुलिस को खदेड़ दिया। पथराव करनेवालों में महिलाओं भी शामिल थीं।  

दरअसल मनरेगा के तहत सड़क बनाने के दौरान विवाद शुरू हुआ। इसके बाद सीओ नवीन भूषण, थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार पुलिस बल व अंचल अमीन के साथ वहां पहुंचे। हमले में अंचल अमीन खुशबू को गंभीर चोट लगी है। कई महिला पुलिसकर्मी समेत अन्य जवानों को भी चोटें आयी हैं। उनका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोराडीह में इलाज कराया गया।  सीओ नवीन भूषण के बयान पर 17 नामजद और 50 अज्ञात पर केस किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

बताया गया कि गांव में कुछ लोगों ने सड़क निर्माण रोक दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस व सीओ से ग्रामीणों का विवाद हो गया। लोगों को लाठी-डंडे के साथ घरों से निकलता देख पुलिस व सीओ सहित सभी कर्मी वहां से हटने लगे। इसके बाद लोगों ने पथराव कर दिया।

गाली-गलौज के बाद उग्र हुए ग्रामीण 
फरका टोला मोहपुर में मनरेगा के तहत एक सड़क बनाने के दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसे जबरन रोक दिया था। इस बात की सूचना पर सीओ और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ विवादित सड़क के पास पहुंचे थे। जिसे देखने के लिए वहां गांव के कुछ निर्दोष लोग भी जुट गये। ग्रामीणों को देखते ही पुलिस उनलोगों को गाली गलौज करने लगी। जिसका वीडियो गांव के कुछ लड़के बनाने लगे। इसपर पुलिस गुस्सा हो गयी और एक लड़के को पकड़कर थाने ले जाने की धमकी देने लगे। बस इसके बाद ही लोग आक्रोशित हो गये। गांव के पप्पू मंडल ने आरोप लगाया कि बिना कोई कारण ही सीओ, थानाध्यक्ष और कुछ अन्य पुलिस बल ने मेरे और मेरी मां और बहन के साथ मारपीट की। वहीं थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि सड़क का काम रोकने के बाद हमलोग वहां गये थे। इसके बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के लिए पथराव कर दिया।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें