ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारपत्नी ने सरेआम कर दी पति की पिटाई, दहेज के लिए कर रहे थे ससुराल वाले परेशान

पत्नी ने सरेआम कर दी पति की पिटाई, दहेज के लिए कर रहे थे ससुराल वाले परेशान

मुंगेर जिले के तारापुर थाना मुख्यालय स्थित गाजीपुर के पास एक पति और पत्नी के बीच हाथापाई देखने को मिली। पति-पत्नी के बीच इस लड़ाई को देखकर वहां आस-पास खड़े लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ को देखकर पति...

पत्नी ने सरेआम कर दी पति की पिटाई, दहेज के लिए कर रहे थे ससुराल वाले परेशान
लाइव हिन्दुस्तान,मुंगेरWed, 12 May 2021 05:58 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंगेर जिले के तारापुर थाना मुख्यालय स्थित गाजीपुर के पास एक पति और पत्नी के बीच हाथापाई देखने को मिली। पति-पत्नी के बीच इस लड़ाई को देखकर वहां आस-पास खड़े लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ को देखकर पति मौके से फरार हो गया। पीड़ित पत्नी ने कहा कि 22 फरवरी को दोनों की शादी हुई थी। इसके एक महीने बाद से ही पति और ससुरालवाले उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे।

दरअसल, तारापुर मुख्य बाजार में एक ऑटो पर सवार पति-पत्नी के बीच अचानक विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ऑटो से उतरकर सड़क पर ही लड़ाई करने लगे। इस दौरान पत्नी ने पति की पिटाई करनी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को छुड़ाया जिसके बाद भीड़ को देखकर पति वहां से फरार हो गया।

वहीं पत्नी उसी ऑटो में सवार होकर चली गई। विवाहिता ने रोते हुए बताया कि उसका मायका भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के धर्मपुर गांव में है। डेढ़ महीने पहले मेरी शादी भागलपुर जिला के सुल्तानगंज के धर्मपुर गांव के मनीष से हुई है। 

शादी के बाद से ही पति और ससुरालवाले दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करते हैं। उसपर पिता से 30 हजार रुपये मांगने का दबाव बनाया जा रहा है। जब उसने कहा कि पिता इतने पैसे देने में असमर्थ हैं तो उसके साथ मारपीट की गई।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें