ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारशादी में बाजा बजाने को लेकर हुई मारपीट, गंभीर घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम, कई अन्य जख्मी

शादी में बाजा बजाने को लेकर हुई मारपीट, गंभीर घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम, कई अन्य जख्मी

शादी में बाजा बजाने को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि इसमें कई लोग घायल है। घटना वैशाली जिले के महुआ थाना के सिंघाड़ा टारा गांव में बीते गुरुवार की रात हुई।...

शादी में बाजा बजाने को लेकर हुई मारपीट, गंभीर घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम, कई अन्य जख्मी
एक संवाददाता,महुआFri, 21 May 2021 07:14 PM
ऐप पर पढ़ें

शादी में बाजा बजाने को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि इसमें कई लोग घायल है। घटना वैशाली जिले के महुआ थाना के सिंघाड़ा टारा गांव में बीते गुरुवार की रात हुई। शुक्रवार की सुबह दोबारा विवाद पनप गया और जमकर मारपीट हुई। जिसमें यह हादसा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार सिंघाड़ा टारा गांव में एक व्यक्ति के यहां शादी विवाह की रस्मअदायगी हो रही थी। इस शादी में बाजा बजाया जा रहा था। बाजा बजाने से मना करने को लेकर बगलगीर गए। इस बीच विवाद उत्पन्न हो गया और दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। 

घटना को लेकर शुक्रवार सुबह दोबारा विवाद हुआ। हिंसक झड़प में गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय ननकेशरी राय की मौत हो गई। बताया गया गुरुवार कि रात विवाद को सलटा दिया गया था जो शुक्रवार को एक बार फिर पनप गया और मारपीट में ननकेसरी राय की मौत हो गई। 

हालांकि लोग घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए महुआ ले गए जहां से हाजीपुर रेफर किया गया। बताया गया कि हाजीपुर जाने के क्रम में घायल ननकेशरी राय ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों से नगर थाने की पुलिस ने घटना का बयान लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

इधर थानाध्यक्ष कृष्णानंद झा ने बताया कि उन्हें भी घटना की सूचना तीसरे व्यक्ति द्वारा दी गई है। अभी मृतक पक्ष से कोई सूचना नहीं आई है। फर्द बयान आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि शादी में बाजा बजाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसको लेकर या घटना घटी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें