ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारगुरु-शिष्या का रिश्ता हुआ कलंकित, शादी का झांसा देकर टीचर करता रहा यौन शोषण

गुरु-शिष्या का रिश्ता हुआ कलंकित, शादी का झांसा देकर टीचर करता रहा यौन शोषण

भोजपुर जिले में गुरु-शिष्या के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शिक्षक शादी का झांसा देकर लगातार शिष्या का यौन शोषण कर रहा था। बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया। यह घटना तियर...

गुरु-शिष्या का रिश्ता हुआ कलंकित, शादी का झांसा देकर टीचर करता रहा यौन शोषण
लाइव हिंदुस्तान,भोजपुरFri, 09 Apr 2021 05:29 PM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुर जिले में गुरु-शिष्या के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शिक्षक शादी का झांसा देकर लगातार शिष्या का यौन शोषण कर रहा था। बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया। यह घटना तियर थाना क्षेत्र के एक गांव में घटित हुई। पीड़ित छात्रा ने थाने में ट्यूशन टीचर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। छात्रा का आरा के सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई गई है। बाद में कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा। शुरुआती जांच में पुलिस इसे प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रही है। फिलहाल आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ट्यूशन पढ़ने के दौरान संपर्क में आई
जानकारी के अनुसार तियर थाना के एक गांव की निवासी 18 साल की इंटर छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए बिहिया जाती थी। इसी दौरान आरोपी शिक्षक ने शादी का झांसा देकर उसे विश्वास में लिया। इस दौरान एक साल तक वो छात्रा का यौन शोषण करता रहा। बाद में शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

अस्पताल में हुआ मेडिकल
पुलिस के अनुसार पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की  कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें