
बिहारः होटल में चल रहे अवैध अंचल कार्यालय का खुलासा, दलालों के पास 27 वर्ष के सरकारी दस्तावेज
एसडीएम ने डीएम को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि दानापुर के आरपीएस मोड़ स्थित ग्रैंड होटल की एक कॉमर्शियल दुकान में अवैध तरीके से हलका कार्यालय संचालित किया जा रहा था। छापेमारी के समय 5 लोग बैठे मिले।
बिहार में राजस्व विभाग में एक बड़े घपले का पर्दाफाश हुआ है। पटना आरपीएस मोड़ स्थित एक होटल के कॉमर्शियल दुकान में दलाल दानापुर अंचल कार्यालय का पुराना दस्तावेज रखकर कार्य को निष्पादित करते थे। यहां 27 साल पुराने दाखिल-खारिज के मामलों का भी निष्पादन हो रहा था। दलाल अवैध कार्यालय में दानापुर के अंचलाधिकारी के मोहर भी रखे हुए थे। आशंका है कि सरकारी दस्तावेजों पर मोहर लगाकर दलाल उसे हस्ताक्षर के लिए अंचल कार्यालय भेजते थे। यह खुलासा एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को भेजी रिपोर्ट में किया है। इस मामले में अंचलाधिकारी को शोकॉज किया गया है।
एसडीएम ने डीएम को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि दानापुर के आरपीएस मोड़ स्थित ग्रैंड होटल की एक कॉमर्शियल दुकान में अवैध तरीके से हलका कार्यालय संचालित किया जा रहा था। छापेमारी के समय वहां 5 लोग बैठे मिले। इनमें चार अपनी जमीन के काम के लिए आए हुए थे तथा एक व्यक्ति पंकज ठाकुर लैपटॉप पर कार्यों का निष्पादन कर रहा था।
सी ओ का मोहर भी मिला
हलका कर्मचारी व मुंशी ने रखा था दलाल एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हलका कर्मचारी सुनील रजक और मुंशी उमेश ठाकुर ने अवैध रूप से एक व्यक्ति को रखा था, जो जमीन से संबंधित कार्यों का निपटारा करता था। उसके पास सरकारी दस्तावेज ही नहीं बल्कि सीओ का मोहर भी था। इससे स्पष्ट है कि इस अवैध कार्यालय में कार्यों का निष्पादन करने के बाद सरकारी दस्तावेज हस्ताक्षर के लिए अंचल कार्यालय भेजे जाते थे।
नालंदा पुरातत्व व रेलवे भूमि दाखिल-खारिज में निलंबित सीओ गिरफ्तार
पुरातत्व विभाग, रेलवे और जिला परिषद की जमीन का दाखिल-खारिज करने के आरोप में निलंबित सीओ संतोष कुमार चौधरी को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीएम शशांक शुभंकर के आदेश पर एफआईआर करायी गयी थी। वे निलंबन के बाद भी फर्जी तरीके से सरकारी काम कर रहे थे।

लेखक के बारे में
Sudhir Kumarटीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
और पढ़ें



