ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार बाढ़ः शरद यादव बोले- भारी तबाही के बावजूद केन्द्र सरकार ने नहीं की मदद

बिहार बाढ़ः शरद यादव बोले- भारी तबाही के बावजूद केन्द्र सरकार ने नहीं की मदद

राज्य में बाढ़ से भारी तबाही हुई है। बाढ़ के पानी में डूबकर मरने वालों की संख्या दर्जनों में है। पीने का पानी भी लोगों को नहीं मिल रहा। पानी आशीर्वाद बन सकता है, लेकिन अभी अभिशाप है। ये बातें राजद के...

बिहार बाढ़ः शरद यादव बोले- भारी तबाही के बावजूद केन्द्र सरकार ने नहीं की मदद
हिन्दुस्तान संवाददाता,सीतामढ़ी।  Mon, 05 Aug 2019 09:48 AM
ऐप पर पढ़ें

राज्य में बाढ़ से भारी तबाही हुई है। बाढ़ के पानी में डूबकर मरने वालों की संख्या दर्जनों में है। पीने का पानी भी लोगों को नहीं मिल रहा। पानी आशीर्वाद बन सकता है, लेकिन अभी अभिशाप है। ये बातें राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव ने जिले के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र दौरा करने के बाद रविवार को राजोपट्टी स्थित सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में कही। 

उन्होंने कहा कि राज्य में जान-माल की काफी क्षति हुई है। सड़के चलने लायक नहीं रह गई हैं। किंतु अबतक एनडीए सरकार ने राज्य की मदद नहीं की है। दक्षिण बिहार में सूखा पड़ा है तो उत्तर बिहार पानी से डूबा हुआ है। उन्होंने कहा कि जिले में राहत का ठीक से वितरण नहीं हो रहा है। बाढ़ पीड़ितों के लिए छह हजार की सहायता राशि कम है। 

तीन तलाक कानून गलत:  शरद यादव ने कहा कि समाज सुधारने के लिए संविधान नहीं बना है। हर धर्म में कमी है। तीन तलाक में पति जेल जाएगा तो पत्नी का गुजर बसर कैसे होगा? देश में बढ़ रही हिंसा पर कहा कि मॉब लिंचिंग दंगा से भी खराब है। यह तालिबान की याद दिलाता है।

अब तालिबान से आगे निकल गया है भारत। इसके लिए तत्काल कानून बनना चाहिये। कश्मीर पर चिंता जताते हुए कहा कि वहां हालात विकट है। केंद्र सरकार ने अमरनाथ यात्रा रोक दी, जो तीर्थयात्रियों के हित में नहीं है। कश्मीर में पहले 72 फीसदी वोट पड़ते थे, जो भाजपा सरकार में घट कर दस फीसदी हो गया है। 

मौके पर पूर्व मंत्री सूर्यदेव राय, पूर्व सांसद अर्जुन राय, पूर्व विधायक नगीना देवी, राजद जिलाध्यक्ष मो. शफीक खां, नानपुर प्रमुख मुकेश यादव, रामबाबू मुखिया, सुरसंड प्रमुख पति रासनारायण यादव, सुरेंद्र यादव, जलालुद्दीन खान सहित कई राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रधानमंत्री आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू

पूर्णियाः चलती बस के फ्यूल टैंक में लगी आग, कई लोगों के मौत की आशंका

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें