ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार : रोहतास में मिले पांच और कोरोना पॉजिटिव केस, तेजी से बढ़ते जा रहे हैं कोविड-19 के मामले

बिहार : रोहतास में मिले पांच और कोरोना पॉजिटिव केस, तेजी से बढ़ते जा रहे हैं कोविड-19 के मामले

बिहार में कोरोना वायरस तेजी से पैर फैला रहा है। इसके संक्रमित मरीजों का लगातार मिलना जारी है। रविवार सुबह आई रिपोर्ट में रोहतास में 5 और करोना पॉजिटिव मिले हैं। एक डेहरी के न्यू...

बिहार : रोहतास में मिले पांच और कोरोना पॉजिटिव केस, तेजी से बढ़ते जा रहे हैं कोविड-19 के मामले
हिन्दुस्तान टीम,पटना Sun, 10 May 2020 08:45 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में कोरोना वायरस तेजी से पैर फैला रहा है। इसके संक्रमित मरीजों का लगातार मिलना जारी है। रविवार सुबह आई रिपोर्ट में रोहतास में 5 और करोना पॉजिटिव मिले हैं। एक डेहरी के न्यू गंगौली, दो पहलेजा, एक नोखा और एक सासाराम के बताए जा रहे है। इन पांचो मरीजों में 4 पुरुष और एक महिला है।

शनिवार को मिले थे 11 जिलों में 32 मामले : 

बिहार में शनिवार को 11 जिलों में कोरोना के 32 नए मरीजों की पहचान की गई। इनमें मुजफ्फरपुर के मुशहरी निवासी तीन मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में जमुई को छोड़कर बाकी सभी 37 जिले कोविड 19 के संक्रमण से प्रभावित हो गए हैं। 32 नए मरीजों के बाद प्रदेश में अब कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 611 हो गई है। शनिवार को मुजफ्फरपुर के तीन मरीजों के अलावा, बेगूसराय में 12, नालंदा-मुंगेर में दो-दो, रोहतास में पांच, अरवल में तीन और सीवान, वैशाली, आरा (भोजपुर), शेखपुरा तथा खगड़िया में एक-एक मरीज की पहचान की गई। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि इन सभी मरीजों के संपर्क की तलाश की जा रही है।

आईजीआईएमएस में भर्ती मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव: आरा (भोजपुर) के जिस शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वह आईजीआईएमएस, पटना के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती था। इस बीच अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि आईजीआईएमएस के 115 डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें