ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारBihar Elections 2020: कांग्रेस ने 46 और RJD ने 27 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए

Bihar Elections 2020: कांग्रेस ने 46 और RJD ने 27 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए

कांग्रेस ने पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों के नाम तय कर दिये। इन दोनों चरणों में पार्टी के पास 46 सीटें है। इन सीटों पर सीटिंग उम्मीदवारों में लगभग सभी के नाम पर एक बार फिर से पार्टी ने मुहर लगा दी...

Bihar Elections 2020: कांग्रेस ने 46 और RJD ने 27 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए
पटना, हिन्दुस्तान टीमMon, 05 Oct 2020 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस ने पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों के नाम तय कर दिये। इन दोनों चरणों में पार्टी के पास 46 सीटें है। इन सीटों पर सीटिंग उम्मीदवारों में लगभग सभी के नाम पर एक बार फिर से पार्टी ने मुहर लगा दी है। लेकिन इन उम्मीदवारों के नाम की सूची दिल्ली से लौटने के बाद प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा मंगलवार को जारी करेंगे। वहीं दूसरी ओर राजद ने पहले चरण के प्रत्याशियों की अधिकृत सूची सोमवार को भी जारी नहीं की। हालांकि पार्टी ने देर शाम तक 27 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए थे।  राजद और कांग्रेस अभी भी कुछ सीटों पर एनडीए से आने वाले उम्मीदवारों के इंतजार में हैं।

पहले चरण में कांग्रेस के पास 20 सीटें हैं। जानकारी के अनुसार इन सीटों में जदयू से कांग्रेस में आये निवर्तमान विधायक गजानंद शाही उर्फ मुन्ना शाही को पार्टी बरबीघा से चुनाव लड़ाएगी। इसके अलावा नवादा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ऊर्फ मनटन सिंह को वारिसलीगंज से चुनाव लड़ाने का फैसला किया गया है। हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक स्व. आदित्य सिंह की बहू नीतू कुमारी के नाम पर मुहर लगी है। 

बक्सर के मुन्ना तिवारी को छोड़कर पहले चरण के सभी विधायकों के नाम पर मुहर लग गई है। मुन्ना तिवारी के नाम पर अभी चर्चा चल रही है। कहलगांव के विधायक और विधान मंडल दल के नेता सदानंद सिंह, बिक्रम के सिद्दार्थ, कुटुम्बा के राजेश राम, औरंगाबाद के आनंद शंकर सिंह वजीरगंज से अवधेश कुमार सिंह, और सिकंदरा से सुधीर कुमार ऊर्प बंटी चौधरी का नाम प्राय: तय हैं।

राजद ने 27 प्रत्याशियों को बांटे सिंबल 
राजद ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भले न की हो लेकिन प्रत्याशियों को चुपचाप बुलाकर सिंबल थमा दिए गए हैं। सोमवार को देर रात तक यह सिलसिला जारी था। पहले चरण की राजद की सीटिंग सीटें पालीगंज, काराकाट, अरवल और आरा माले के खाते में चली गई हैं। जबकि ओबरा के मौजूदा विधायक वीरेंद्र प्रसाद यादव का टिकट काटकर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह के बेटे ऋषि सिंह को दिया गया है। इसी तरह अतरी से कुंती देवी की जगह अजय यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।

राजबल्लभ और अरुण की पत्नी को टिकट
राजद के चर्चित विधायक राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी को नवादा से टिकट दिया गया है। जबकि एक मामले में फरार चल रहे संदेश के विधायक अरुण यादव की जगह उनकी पत्नी किरन देवी को प्रत्याशी बनाया गया है।

इन प्रत्याशियों को मिला राजद का सिंबल
मसौढ़ी से रेखा पासवान, बाराचट्टी से समता देवी, बेलहर से रामदेव यादव, बोधगया से सर्वजीत कुमार, जगदीशपुर से रामविशुन सिंह लोहिया, नोखा से अनीता देवी, जमुई से विजय प्रकाश, रामगढ़ से सुधाकर कुमार सिंह, झाझा से राजेंद्र यादव, मखदूमपुर से सूबेदार दास, बेलागंज से सुरेंद्र यादव, चकाई से सावित्री देवी, शाहपुर से राहुल तिवारी, जहानाबाद से सुदय यादव, शेखपुरा से विजय सम्राट, गोह से भीम सिंह, नबी नगर से डब्ल्यू सिंह, ओबरा से ऋषि सिंह, नवादा से विभा देवी, तारापुर से दिव्या प्रकाश, अतरी से अजय यादव, चैनपुर से भोला यादव, भाभुआ से भरत बिंद, घुरैया से भूदेव प्रसाद, इमामगंज से उदय नारायण चौधरी, संदेश से किरन देवी, कटोरिया से स्वीटी हेम्ब्रम।

भाकपा-माले ने अपने कोटे के 19 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी
भाकपा माले ने अपने कोटे की सभी 19 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी कार्यालय में सोमवार को प्रेसवार्ता में माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्या ने सूची जारी करने के बाद कहा कि यह चुनाव कुछ अलग होगा। वामपंथ एक महत्वपूर्ण घटक होगा। सत्ता में बैठे लोगों का घमंड चूर होगा और बिहार देश को एक नई राह दिखाएगा। 

उम्मीदवारों की सूची: पहला चरण 
1- पालीगंज - संदीप सौरभ, 
2- आरा- क्यामुद्दीन अंसारी, 
3- अगिआंव(सु)- मनोज मंजिल, 
4- तरारी- सुदामा प्रसाद, 
5- डुमरांव- अजीत कुमार सिंह, 
6- काराकाट- अरूण सिंह, 
7- अरवल-महानंद प्रसाद, 
8- घोषी - रामबलि सिंह यादव

दूसरा चरण 
9- भोरे(सु)- जितेन्द्र पासवान, 
10- जिरादेई - अमरजीत कुशवाहा, 
11- दरौली (सु)-सत्यदेव राम, 
12-  दरौंदा- अमरनाथ यादव, 
13- दीघा- शशि यादव, 
14- फुलवारी शरीफ (सु)- गोपाल रविदास

तीसरा चरण
15- सिकटा - वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, 
16- औराई-आफताब आलम, 
17- बलरामपुर-महबूब आलम, 
18- कल्याणपुर(सु)-रंजीत राम, 
19- वारिसनगर-फलबाबू सिंह।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें