ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार के नए उप-मुख्यमंत्री होंगे तारकिशोर प्रसाद, जानें उनके बारे में

बिहार के नए उप-मुख्यमंत्री होंगे तारकिशोर प्रसाद, जानें उनके बारे में

उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार में भी दो उप-मुख्यमंत्री बनाने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बनने वाली एनडीए सरकार में भाजपा कोटे से तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी उपमुख्यमंत्री...

बिहार के नए उप-मुख्यमंत्री होंगे तारकिशोर प्रसाद, जानें उनके बारे में
हिन्दुस्तान टीम, पटनाMon, 16 Nov 2020 08:40 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार में भी दो उप-मुख्यमंत्री बनाने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बनने वाली एनडीए सरकार में भाजपा कोटे से तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी उपमुख्यमंत्री बनेंगी। रविवार को एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में ही दोनों का चयन भाजपा विधानमंडल दल के नेता व उपनेता के तौर पर हुआ है। तो आइए जानते हैं तारकिशोर के बारे में- 

भाजपा विधानमंडल दल के नेता बने तारकिशोर प्रसाद कटिहार से चौथी बार विधायक बने हैं। 1974 में ललित नारायण विवि से इंटर पास  तारकिशोर प्रसाद 1980 के दशक से ही ही राजनीति व सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। वे पहली बार फरवरी 2005 में कटिहार से विधायक बने। इसके बाद अक्टूबर 2005 और साल 2010 में भी विधायक बने।

साल 2015 में महागठबंधन की लहर में भी तारकिशोर ने चुनाव जीता। 2020 में वे चौथी बार कटिहार से विधायक चुने गए हैं। संगठन में कई पदों पर रह चुके तारकिशोर प्रसाद अप्रत्याशित रूप से पार्टी के विधानमंडल दल के नेता चुने गए। शांत स्वभाव पर विभिन्न मोर्चों पर पार्टी का मजबूती से पक्ष रखना इनकी खासियत है।

व्यक्तिगत प्रोफाइलन
नाम : तारकिशोर प्रसाद
पत्नी : रेणु प्रसाद
उम्र : 64 वर्ष

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें