Bihar Crime: मोतिहारी के पिपरा में दूसरी शादी के लिए पत्नी की हत्या, शव जलाया, लापता पुत्र की हत्या की भी आशंका
बिहार के पिपरा थाने के सहनपुरा गांव में दूसरी शादी केलिए पति व उसके परिजनों ने विवाहिता मुन्नी देवी (28)की हत्या कर शव को जला दिया गया। वहीं मृतका का इकलौता 5 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार लापता है। उसकी...
बिहार के पिपरा थाने के सहनपुरा गांव में दूसरी शादी केलिए पति व उसके परिजनों ने विवाहिता मुन्नी देवी (28)की हत्या कर शव को जला दिया गया। वहीं मृतका का इकलौता 5 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार लापता है। उसकी भी हत्या की आशंका व्यक्त की गई है।
पिपरा थाने को दिए गए आवेदन में हरनारायणा गांव निवासी विवाहिता की मां शांति देवी ने बताया कि उसकी पुत्री मुन्नी देवी की वर्ष 2009 में सहनपुरा गांव के सोनेलाल गिरी के साथ शादी हुई थी । विवाह के बाद से ही ससुरालवाले सोनेलाल गिरी की दूसरी शादी करने की धमकी दिया करते थे। मुन्नी को प्रताड़ित भी किया जाता था। विगत दो वर्षों से मुन्नी अपने मायके में ही रह रही थी।
2 फरवरी को सोनेलाल गिरी ने ग्रामीण पंचों के समक्ष समझौता कर मुन्नी देवी को बुलाकर अपने घर सहनपुरा ले गया। मंगलवार की सुबह सोनेलाल गिरी ने मोबाइल से शांति देवी को बताया कि उसने परिजनों के साथ मिलकर उसकी पुत्री की हत्या कर दी है। शांति देवी व परिजन सहनपुरा गए। वहां पता चला कि मुन्नी की हत्या कर शव जला दिया गया है । ससुरालवाले फरार थे। शांति ने पुत्री के इकलौते पुत्र आदर्श कुमार की हत्या की भी आशंका व्यक्त की है।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतका की मां शांति देवी नो सोनेलाल गिरी ,रतन गिरी,रामचंद्र गिरी, सटही देवी व नीतीश गिरी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है, उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। लापता आदर्श की भी तलाश की जा रही है।