ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार: सो रहे युवक को खिड़की से मारी गोली, 18 घंटे के बाद पीड़ित पहुंचा पुलिस के पास

बिहार: सो रहे युवक को खिड़की से मारी गोली, 18 घंटे के बाद पीड़ित पहुंचा पुलिस के पास

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा के बरियारपुर ओपी क्षेत्र के मुड़ियारी गांव में शनिवार के देर रात घर मे सो रहे युवक को खिड़की से नकाबपोश बदमाश ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली युवक के बाय हाथ में लगी है।...

बिहार: सो रहे युवक को खिड़की से मारी गोली, 18 घंटे के बाद पीड़ित पहुंचा पुलिस के पास
मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान टीमSun, 20 Jun 2021 09:54 PM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा के बरियारपुर ओपी क्षेत्र के मुड़ियारी गांव में शनिवार के देर रात घर मे सो रहे युवक को खिड़की से नकाबपोश बदमाश ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली युवक के बाय हाथ में लगी है। परिजनों ने गोली से घायल चिन्टू कुमार का स्थानीय ग्रामीण डॉक्टर से इलाज कराया। रविवार शाम साढ़े पांच बजे घायल युवक अपने परिजनों के साथ बरियारपुर ओपी पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

युवक ने बरियारपुर ओपी पुलिस को एक आवेदन दिया है। इसमें गांव के मो शाहिद और मो आशिक पर गोली मारने का आरोप लगाया है। युवक ने बताया कि एक माह पहले एक लड़की के साथ हो रही छेड़खानी का विरोध किया था।  इसको लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर उसे गोली मारी गई है। पुलिस के आदेश पर सकरा रेफरल अस्पताल में रविवार शाम सात बजे इलाज के लिए युवक पहुंचा। 

बरियारपुर ओपी प्रभारी लाल किशोर गुप्ता ने बताया कि देर रात गोली लगने से घायल होने की सूचना 18 घंटे के बाद दी गई है। मामला संदिग्ध लग रहा है। गांव के दो युवकों पर हत्या की नियत से गोली मारने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें