ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारजमुई में वृद्ध की निर्मम हत्या, सिर काटकर ले गए अपराधी, शरीर के अंगों को काट-काटकर अलग कर दिया

जमुई में वृद्ध की निर्मम हत्या, सिर काटकर ले गए अपराधी, शरीर के अंगों को काट-काटकर अलग कर दिया

जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के बाघाकैबाल गांव से एक किलोमीटर दूर शुक्रवार को पुलिस ने एक वृद्ध का सिर कटा शव बरामद किया। शव सोमवार से गायब गांव के पलकधारी यादव उर्फ पालो यादव (70) का था।...

जमुई में वृद्ध की निर्मम हत्या, सिर काटकर ले गए अपराधी, शरीर के अंगों को काट-काटकर अलग कर दिया
जमुई हिन्दुस्तान टीमFri, 23 Jul 2021 07:42 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के बाघाकैबाल गांव से एक किलोमीटर दूर शुक्रवार को पुलिस ने एक वृद्ध का सिर कटा शव बरामद किया। शव सोमवार से गायब गांव के पलकधारी यादव उर्फ पालो यादव (70) का था। पुलिस ने सिर ढूंढने की कोशिश की, लेकिन देर शाम तक सिर नहीं मिला। मामले में वृद्ध के पुत्र मनोज यादव ने आठ लोगों को हत्या का आरोपी बनाया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

बाघाकैबाल गांव के पास सुबह सिर कटा शव देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। वृद्ध के अंगों को भी अलग-अलग टुकड़ों में काट दिया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध का सिर ढूंढ़ने के लिए खोजी कुत्ता और फोरेंसिंक जांच टीम को बुलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया गया। वहीं सिर नहीं होने के कारण शव को फोरेंसिक जांच के लिए भागलपुर भेजा जायेगा। 

एसएचओ राजाराम शर्मा ने बताया कि हत्यारों ने वृद्ध के शरीर के अंगों को काट-काट कर अलग कर दिया है और सिर गायब कर दिया है। वृद्ध के बेटे ने गांव के आठ लोगों को आरोपी बनाते हुए थाना में आवेदन दिया है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें