ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार में डायन बताकर सो रही महिला की गोली मारकर हत्या

बिहार में डायन बताकर सो रही महिला की गोली मारकर हत्या

बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के औरलाहा पंचायत के कर्णपट्टी वार्ड नंबर 14 में एक महिला की डायन बताकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय महिला सो रही थी और इसे गांव के ही कुछ...

बिहार में डायन बताकर सो रही महिला की गोली मारकर हत्या
सुपौल हिन्दुस्तान टीमSat, 26 Sep 2020 10:16 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के औरलाहा पंचायत के कर्णपट्टी वार्ड नंबर 14 में एक महिला की डायन बताकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय महिला सो रही थी और इसे गांव के ही कुछ लोगों ने अंजाम दिया। घटना गुरुवार आधी रात की है। पुलिस ने मृतका के पति की रिपोर्ट पर पड़ोस के चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

खबर है कि कर्णपट्टी निवासी जागेश्वर मेहता की पत्नी रेणु देवी (46) रात में आंगन में सोई हुई थी। उसके तीन बेटे भी वहीं सो रहे थे। इसी बीच रात करीब 12 बजे तेज आवाज सुनकर रेणु की सास तारा देवी की नींद खुली। जब वह बरामदे में आई तो देखा कि रेणु के सिर से खून बह रहा था। 

मृतका के पति और पुत्रों ने कहा कि आवाज सुनकर उनकी भी नींद खुली तो दरवाजे से चार लोगों को भागते हुए देखा। उन्होंने पीछा किया, लेकिन सभी भाग गए। बाद में रेणु को अनुमंडलीय अस्पताल परिजन ले जा रहे थे, तभी मार्ग में उसने दम तोड़ दिया। 

मृतका के पति ने कहा, पड़ोस के कुछ लोग उसकी पत्नी पर डायन होने का आरोप लगाते थे। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पड़ोसी रामदेव यादव, श्यामदेव यादव, मनोज यादव और संजय यादव पर केस दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें