ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारभूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पीटकर अधेड़ की हत्या, छह लोग घायल

भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पीटकर अधेड़ की हत्या, छह लोग घायल

छपरा जिले के मांझी प्रखंड के जैतपुर साई टोला गांव में रविवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इस घटना में समसुदीन साई के पुत्र बदरी साई की मौत हो गयी जबकि दोनों पक्ष के छह लोग...

भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पीटकर अधेड़ की हत्या, छह लोग घायल
एक संवाददाता,दाउदपुर(मांझी)Sun, 30 May 2021 08:59 PM
ऐप पर पढ़ें

छपरा जिले के मांझी प्रखंड के जैतपुर साई टोला गांव में रविवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इस घटना में समसुदीन साई के पुत्र बदरी साई की मौत हो गयी जबकि दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गये। हालात यह थे कि अगर बीच-बचाव नहीं किया जाता तो और कई लोगों की जान जा सकती थी। 

घटना के बाद घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में करवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही दाउदपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। दोनों पक्षों के बीच सुलग रहे मामले को फिलहाल शांत कराया गया है। थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

गांव में पुलिस कैम्प कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार साई टोले निवासी जिउला साई, मोगल साई, सोगल साई व समसुद्दीन साई के बीच पुराना पुराना विवाद चल रह है। इसको लेकर पहले कहा-सुनी हुई। उसके बाद मारपीट की नौबत आ गयी। घटना के बाद मोहल्ले में आतंक फैला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा है

परिजनों की आंख में आंसू और दिल मे आक्रोश
बदरी साई की हत्या के बाद परिजनों की आंख में आंसू और दिल में दूसरे पक्ष के खिलाफ तेज आक्रोश भी पनप रहा है। परिवार की महिलाओं के साथ पुरुष व बच्चे घटना को लेकर भयाक्रांत है। परिजनों के आक्रोश को शांत करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ पुलिस प्रशासन भी तत्पर है।

दबी जुबान से कुछ लोगों का कहना है कि लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद को अगर समय रहते सुलझा लिया गया होता तो शायद आज जान जाने की नौबत नहीं आती। वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे थे कि दोनों पक्षों की जिद घटना को इस मोड़ पर लेकर आई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें