ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार में बेखौफ बदमाश, उधार में सिगरेट नहीं दिया तो पीटा, महिला से की छेड़खानी

बिहार में बेखौफ बदमाश, उधार में सिगरेट नहीं दिया तो पीटा, महिला से की छेड़खानी

भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंगी में उधार में सिगरेट नहीं देने पर बदमाशों ने महिला दुकानदार से मारपीट कर छेड़खानी की। इसे लेकर महिला ने केस दर्ज कराया है।  महिला का कहना है कि...

बिहार में बेखौफ बदमाश, उधार में सिगरेट नहीं दिया तो पीटा, महिला से की छेड़खानी
भागलपुर हिन्दुस्तान टीमMon, 26 Jul 2021 05:02 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंगी में उधार में सिगरेट नहीं देने पर बदमाशों ने महिला दुकानदार से मारपीट कर छेड़खानी की। इसे लेकर महिला ने केस दर्ज कराया है। 

महिला का कहना है कि शनिवार को सुबह 11 बजे दुकान पर उनका लड़का था। तभी मेराज आया और बिना पैसे दिये रंगदारी में सिगरेट मांगने लगा। जब पैसे मांगा तो उसने गाली-गलौज की और दुकान का सामान इधर-उधर फेंकना शुरू कर दिया। आरोप है कि मेराज के साथ उसके अन्य सहयोगी नियाज, सरफराज व रियाज और अन्य चार लोग आ गये। 

महिला का कहना है कि उनलोगों ने उसके साथ अश्लील हरकत भी की। मेराज और रियाज पर 22 हजार रुपये लूट लने का भी आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब उसके बेटे ने उनलोगों को रोकने की कोशिश की तो उसका पीटकर सिर फोड़ दिया। महिला ने इसे लेकर एसएसपी को आवेदन दिया था, जिसपर केस दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष से भी महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। हबीबपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें