ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारससुरालवालों ने विधवा महिला के साथ दो साल की मासूम पर लगाई आग, बच्ची की मौत, महिला की हालत गंभीर

ससुरालवालों ने विधवा महिला के साथ दो साल की मासूम पर लगाई आग, बच्ची की मौत, महिला की हालत गंभीर

भागलपुर जिले के थाना क्षेत्र के तुलसीपुर में विधवा बेचनी देवी (23) और उसकी दो वर्षीय दूधमुंही बच्ची मनीषा कुमारी को ससुरालवालों द्वारा केरोसिन छिड़ककर जला देने का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची की...

ससुरालवालों ने विधवा महिला के साथ दो साल की मासूम पर लगाई आग, बच्ची की मौत, महिला की हालत गंभीर
संवाद सूत्र,खरीकSun, 02 May 2021 10:18 PM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर जिले के थाना क्षेत्र के तुलसीपुर में विधवा बेचनी देवी (23) और उसकी दो वर्षीय दूधमुंही बच्ची मनीषा कुमारी को ससुरालवालों द्वारा केरोसिन छिड़ककर जला देने का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया।

चिकित्सक के अनुसार, महिला 80 प्रतिशत जल चुकी थी। महिला का इलाज कहां हो रहा है, इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है। पुलिस मामले का पता लगा रही है। यह घटना रविवार की दोपहर 11 बजे की बताई जा रही है। लोगों को घटना की भनक तब लगी  जब घायल महिला के मायकेवाले रविवार की शाम खरीक थाना पहुंचे। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और तुलसीपुर पहुंची। जहां घर के सभी सदस्य फरार थे। 

कमरे से केरोसिन की दुर्गंध आ रही थी। वहीं पड़ोसी के यहां छिपी बच्ची की दादी जयमाला देवी (60) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया भेजा गया। महिला को एक पुत्र और एक पुत्री है। पुत्र ननिहाल में रहता है, जबकि पुत्री मां के साथ ही रहती थी। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि महिला की सास जयमाला देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायल महिला का कहां इलाज हो रहा है। इसका पता लगाया जा रहा है ।

घटना को दुर्घटना का रूप देने का किया गया प्रयास
मायकेवालों ने कहा कि ससुरालवाले महिला और बच्ची जिंदा जलाना चाहते थे। घटना को दुर्घटना का रूप देने व अपने कुकृत्य को छिपाने के लिए अंतिम स्थिति में लोगों को दिखाने के लिए इलाज के लिए पीएचसी लेकर आये। पूर्व में भी ससुरालवाले उसे काफी प्रताड़ित करते थे। इसे लेकर कई बार ससुरालवालों को समझाया-बुझाया भी गया था। वे लोग अपनी हरकत से बाज नहीं आए और बड़ी घटना को अंजाम दे ही दिया। वहीं, पड़ोस के लोगों ने बताया कि उनके यहां रोज आपसी विवाद होता था।

पहली पत्नी को भी ससुरालवालों ने जहर खिलाकर मार डाला था
ग्रामीणों ने बताया कि महिला के पति ने बेचनी देवी से दूसरी शादी की थी। जबकि पहली पत्नी को भी जहर खिलाकर मार डाला था। इसके बाद बेचनी देवी से दूसरी शादी की। शादी के बाद कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक रहा। इसके बाद करीब ढाई साल पूर्व पति विनय की गंभीर बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद सास, गोतनी, देवर समेत सभी ससुरालवाले प्रताड़ित करने लगे। महिला पांच गोतनी है। पुलिस हिरासत में घायल महिला की सास ने बताया कि महिला ने खुद आग लगाई है, लेकिन सवाल यह है कि महिला के ससुरालवालों ने पुलिस को इसकी सूचना क्यों नहीं दी और घर से सभी सदस्य क्यों फरार हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें