ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारजमुई में ट्रिपल मर्डर: मैकेनिक ने गला दबाकर पत्नी व दो बच्चों को मार डाला

जमुई में ट्रिपल मर्डर: मैकेनिक ने गला दबाकर पत्नी व दो बच्चों को मार डाला

बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र में बिशनपुर पंचायत के ललदैया गांव में एक मैकेनिक ने अवैध संबंध के शक में मंगलवार की तड़के तीन बजे अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। घटना के संबंध में...

जमुई में ट्रिपल मर्डर: मैकेनिक ने गला दबाकर पत्नी व दो बच्चों को मार डाला
जमुई हिन्दुस्तान टीमTue, 24 Nov 2020 08:52 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र में बिशनपुर पंचायत के ललदैया गांव में एक मैकेनिक ने अवैध संबंध के शक में मंगलवार की तड़के तीन बजे अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। घटना के संबंध में मृतका के पिता के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

ललदैया गांव निवासी मैकेनिक प्रकाश यादव की पत्नी समुद्री देवी और दो बच्चे सौरभ कुमार (5) और ज्योति कुमारी (3) रोज की तरह खाना खाकर घर में सोये थे। इसी बीच प्रकाश वहां पहुंचा और पत्नी सहित दोनों बच्चे की गला दबाकर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने रिश्तेदारों और अन्य परिजनों को मोबाइल पर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर मृतक के रिश्तेदार ललदैया पहुंचे और स्थानीय पुलिस एवं जमुई के पदाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। 
सुबह आठ बजे खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच प्रकाश यादव बगल के खलिहान में पुआल में छिपा हुआ था। पुलिस को देखते ही वह पुआल निकलकर भागने लगा। वहां मौजूद ग्रामीणों ने भागते देख उसे खदेड़ कर पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। इस बीच खैरा थानाध्यक्ष सीपी यादव, पुलिस अवर निरीक्षक शंभू शर्मा, विजेंद्र सिंह दल-बल घटनास्थल पर पहुंचे और उसे हिरासत में ले लिया। 

समुद्री देवी की माता चननबर निवासी बुधनी देवी एवं उसके पिता केशो यादव ने बताया कि लगभग एक वर्ष से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। वहीं प्रकाश यादव का आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध था जिस कारण उसने घटना को अंजाम दिया। प्रकाश यादव अपने भाई डब्लू यादव के साथ गैरेज चलाता था, लेकिन गांव में अलग घर में रहता था।

घटना के संबंध में एसडीपीओ डा. राकेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता केशो यादव के बयान पर खैरा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। केशो यादव ने अपने दामाद प्रकाश यादव को आरोपी बनाया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें