ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार क्राइम: रंग लगाने को लेकर दानापुर में चली गोलियां, दो की मौत, बच्चों के झगड़े ने लिया बड़े विवाद का रूप, घर में पसरा मातम

बिहार क्राइम: रंग लगाने को लेकर दानापुर में चली गोलियां, दो की मौत, बच्चों के झगड़े ने लिया बड़े विवाद का रूप, घर में पसरा मातम

राजधानी पटना से सटे दानापुर में शाहपुर थाना के मठियापुर नीतीश आहर के पास रंग लगाने को लेकर दो बच्चों के बीच हुए विवाद में उनके परिजन भी शामिल हो गए और जमकर मारपीट हुई। बात यहीं समाप्त नहीं हुई और...

बिहार क्राइम: रंग लगाने को लेकर दानापुर में चली गोलियां, दो की मौत, बच्चों के झगड़े ने लिया बड़े विवाद का रूप, घर में पसरा मातम
पटना, लाइव हिंदुस्तान टीम।Tue, 30 Mar 2021 09:55 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी पटना से सटे दानापुर में शाहपुर थाना के मठियापुर नीतीश आहर के पास रंग लगाने को लेकर दो बच्चों के बीच हुए विवाद में उनके परिजन भी शामिल हो गए और जमकर मारपीट हुई। बात यहीं समाप्त नहीं हुई और होली की रात दोनों पक्षों की ओर से जोरदार फायरिंग हुई। इस दौरान गोली लगने से दो युवकों की मौत हो गई और दो अन्य जख्मी हो गये। 

फायरिंग से कुछ देर के लिए मठियापुर से नीतीश आहर तक हड़कंप मच गया। मारपीट और गोलीबारी के दौरान जख्मी युवकों को सगुना मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, सोमवार को हुई इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतकों में उसरी बांध निवासी ललेश्वर राय का 24 वर्षीय पुत्र राज कुमार यादव और मठियापुर निवासी रामदेवस राय का 14 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार शामिल है। वहीं, जख्मी युवकों में मुन्ना और सुजीत शामिल हैं। 

बताया जाता है कि नीतीश आहर निवासी पप्पू राय के पुत्र राजकुमार और मुन्ना राय के पुत्र सोनू के बीच रंग लगाने को लेकर दिन में झगड़ा हुआ था। लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग करवा दिया था। मृतक राजकुमार के भाई बजरंगी राय ने बताया कि रात में मठियापुर निवासी विनोद राय का बेटा उनके घर पर आया और कहा कि कुछ लोग हमारे यहां झगड़ा करने पहुंचे हैं और राजकुमार को लेकर चला गया, जबकि हमलोगों ने मना भी किया था। 

मां के लिए खाना लेकर जा रहा था, लग गयी गोली
दूसरी ओर मृतक मनीष के चाचा राजनंदन राय ने बताया कि मनीष रात को अपने दूसरे घर पर मां के लिए खाना लेकर जा रहा था। इसी दौरान मनीष के सिर में और राज कुमार की आंख में गोली लगी। गोली लगने से राज कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और मनीष ने इलाज के दौरान पीएमसीएच में दम तोड़ दिया। मनीष का इस झगड़े से कोई लेना-देना नहीं था। इसके बावजूद वह फायरिंग की चपेट में आ गया। जख्मी सुजीत को गले में गोली लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ओर से दर्जनों राउंड गोलियां चलाईं गईं। 

फायरिंग थमते ही इलाके में पसरा मातम 
गोलीबारी की आवाज थमी तो महिलाओं की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि बच्चे और पूर्व के विवाद को लेकर मुन्ना यादव और पप्पू यादव के बीच मारपीट हुई और गोली चली। जिसमे राजकुमार यादव व मनीष की मौत हो गई। अभी तक कसी ने बयान दर्ज नहीं चलाया है। घटना की छानबीन की जा रही है।
  
बेटवा हमरा ला खाना लेके अइते हली...
होली की मौज-मस्ती करने के बाद सभी गहरी निद्रा में सोने ही गए थे तभी मठियापुर का इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जब गोली की आवाज थमी तो महिलाओं के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। गलियों में जगह-जगह खून के धब्बे दिखाई देने लगे। मृतक राजकुमार की मां दुलारी देवी, पत्नी सीता देवी चीत्कार मारकर रो उठीं। देखते ही देखते घर का माहौल गमगीन हो गया। उधर, मृतक मनीष की मां मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। बार-बार कहती थीं कि बेटवा हमरा ला खाना लेके अईते हली। दु गोके के झगड़ा में हमर बेटवा के जान चल गेलक। जबकि जख्मी सुजीत की भाभी राजवंती देवी ने बताया कि रात को कुछ लोग आए और मारपीट करते हुए गोली चलाने लगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें