ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार के 22 जिलों में 142 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, सूबे में कोविड- 19 संक्रमित मरीज बढ़कर 1320

बिहार के 22 जिलों में 142 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, सूबे में कोविड- 19 संक्रमित मरीज बढ़कर 1320

बिहार में रविवार को  142 नए कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गयी। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या बढ़कर 1320 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने देर रात को 36 और कोरोना पॉजिटिव पेशेंट मिलने की...

बिहार के 22 जिलों में 142 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, सूबे में कोविड- 19 संक्रमित मरीज बढ़कर 1320
पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरोMon, 18 May 2020 12:44 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में रविवार को  142 नए कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गयी। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या बढ़कर 1320 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने देर रात को 36 और कोरोना पॉजिटिव पेशेंट मिलने की पुष्टि की। 

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने 33 नये मरीजों की पुष्टि करते हुए बताया कि ये सभी मरीज पटना, बेगूसराय, किशनगंज, सुपौल,सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया, जमुई और खगड़िया में मिले हैं। उन्होंने बताया कि दो महिला समेत इन जिलों खगड़िया 11, बांका 8 पटना में 1, बेगूसराय 1, किशनगंज 2, सुपौल 3,सहरसा 3, मधेपुरा 2, कटिहार 1, पूर्णिया1, जमुई 2, और मुंगेर में 1 पुरूष मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है।

 

इससे पहले उन्होंने 11 जिलों में 106 नए कोरोना पॉजिटिव  मिलने की पुष्टि की थी।  बताया कि ये सभी मरीज मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, कैमूर, अलवर और बक्सर में मिले हैं। मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, कैमूर, अलवर और बक्सर में मिले हैं। इन 33 में तीन महिला पेशेंट भी शामिल है। इसके अलावा  मुजफ्फरपुर में 5 , पूर्वी चंपारण में 3 , सीतामढ़ी में 1, मधुबनी में 14, कैमूर में 2, अलवर में 3 और बक्सर में 3 मिले हैं। इससे पहले उन्होंने अपने दो ट्वीट में 73 मरीजों के मिलने की पुष्टि की थी।  सूबे में कोरोना से आठवीं मौत खगड़िया में हुई है। कोरोना मरीज की मृत्यु शनिवार को हो गई।  सभी 38 जिले अबतक कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं। 

जिले और रविवार को मिले मरीज
पटना   58
मधुबनी 16
रोहतास 14
खगड़िया 11, 
बांका 8
मुजफ्फरपुर 05
पूर्वी चंपारण 03
बक्सर 03
अरवल 03
कैमूर 03
सुपौल 3,
सहरसा 3,
मधेपुरा 2, 
किशनगंज 2,
जमुई 2 
नालन्दा  01
सारण  01
सीतामढी  01
बेगूसराय 1
कटिहार 1, 
पूर्णिया1, 
मुंगेर में 1
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें