ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार के 11 जिलों में 106 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, सूबे में कोविड- 19 संक्रमित मरीज बढ़कर 1284 

बिहार के 11 जिलों में 106 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, सूबे में कोविड- 19 संक्रमित मरीज बढ़कर 1284 

बिहार में रविवार को  106 नए कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गयी। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या बढ़कर 1284 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने देर रात को 33 और कोरोना पॉजिटिव पेशेंट मिलने की...

बिहार के 11 जिलों में 106 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, सूबे में कोविड- 19 संक्रमित मरीज बढ़कर 1284 
पटना, हिन्‍दुस्‍तान ब्‍यूरोMon, 18 May 2020 12:24 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में रविवार को  106 नए कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गयी। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या बढ़कर 1284 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने देर रात को 33 और कोरोना पॉजिटिव पेशेंट मिलने की पुष्टि की। 

 

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने 33 नये मरीजों की पुष्टि करते हुए बताया कि ये सभी मरीज मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, कैमूर, अलवर और बक्सर में मिले हैं। मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, कैमूर, अलवर और बक्सर में मिले हैं। इन 33 में तीन महिला पेशेंट भी शामिल है। इसके अलावा  मुजफ्फरपुर में 5 , पूर्वी चंपारण में 3 , सीतामढ़ी में 1, मधुबनी में 14, कैमूर में 2, अलवर में 3 और बक्सर में 3 मिले हैं। इससे पहले उन्होंने अपने दो ट्वीट में 73 मरीजों के मिलने की पुष्टि की थी। 

बिहार में रविवार को पटना समेत बिहार के 11 जिलों में रविवार को 106 नए कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गयी।  उधर सूबे में कोरोना से आठवीं मौत खगड़िया में हुई है। कोरोना मरीज की मृत्यु शनिवार को हो गई।  सभी 38 जिले अबतक कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं। 

जिले और रविवार को मिले मरीज
पटना   57
मधुबनी 16
रोहतास 14
मुजफ्फरपुर 05
पूर्वी चंपारण 03
बक्सर 03
अरवल 03
कैमूर 03
नालन्दा  01
सारण  01
सीतामढी  01
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें