ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार: लॉकडाउन में 1.47 लाख वाहन जब्त, 36 करोड़ की वसूली

बिहार: लॉकडाउन में 1.47 लाख वाहन जब्त, 36 करोड़ की वसूली

लॉकडाउन से लेकर अभी तक बिहार में एक लाख 47 हजार वाहनों को इसके नियमों के उल्लंघन करने पर जब्त किया गया। इन वाहन मालिकों से जुर्माना के रूप में 35 करोड़ 92 लाख की वसूली की गई है। एडीजी पुलिस मुख्यालय...

बिहार: लॉकडाउन में 1.47 लाख वाहन जब्त, 36 करोड़ की वसूली
पटना, हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Aug 2020 02:57 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन से लेकर अभी तक बिहार में एक लाख 47 हजार वाहनों को इसके नियमों के उल्लंघन करने पर जब्त किया गया। इन वाहन मालिकों से जुर्माना के रूप में 35 करोड़ 92 लाख की वसूली की गई है। एडीजी पुलिस मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि 25 मार्च से 22 अगस्त तक यह वसूली की गई है। वहीं मास्क नहीं पहनने वाले दो लाख 54 हजार से एक करोड़ 26 लाख की वसूली की गई है। मास्क नहीं पहनने पर 50 रुपये का जुर्माना लगाने का कार्य पांच जुलाई को शुरू हुआ है। तब से अब-तक यह वसूली हुई है। 

वहीं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ एवं कोरोना की वर्तमान स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक कार्य कर रही है। एक तरफ कोरोना जांच की संख्या बढ़ाई गई है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक सुधार किया गया है। शुरू के दिनों में मरीजों की कुछ शिकायतें थी, जिसे अब दूर कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें