ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारकृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के समर्थन में बिहार कांग्रेस, प्रदेश में चलाएगी अभियान

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के समर्थन में बिहार कांग्रेस, प्रदेश में चलाएगी अभियान

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन में अब बिहार कांग्रेस भी कूद गई है। किसान कांग्रेस की रविवार को हुई बैठक में प्रस्ताव पारित कर केन्द्र सरकार से तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग की गई। मांगे...

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के समर्थन में बिहार कांग्रेस, प्रदेश में चलाएगी अभियान
पटना | हिन्दुस्तान ब्यूरोMon, 07 Dec 2020 07:19 AM
ऐप पर पढ़ें

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन में अब बिहार कांग्रेस भी कूद गई है। किसान कांग्रेस की रविवार को हुई बैठक में प्रस्ताव पारित कर केन्द्र सरकार से तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग की गई। मांगे नहीं मानने पर प्रदेश में आंदोलन चलाने का फैसला हुआ। इसी के साथ पार्टी ने एक अन्य प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने का आग्रह किया गया। 

बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि देश में चल रहे किसान आंदोलन की गूंज अब दूसरे देशों में भी पहुंच गई है। कई देशों ने इस पर चिंता जताई है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को तानाशाह की तरह चलाना चाहते हैं। कोई भी कानून बनता है तो प्रभावित होने वाले समुदाय से पहले बात होती है लेकिन मोदीजी फैसला पहले थोप देते हैं और बात बाद में करते हैं। देश संवाद से चलता है जिद से नहीं। 

उन्होंने स्वीकार किया कांग्रेस को बिहार में 2006 में बाजार समितियों को भंग किया गया तभी सड़क पर उतरना चाहिए था। लेकिन तब सरकार ने यह समझा दिया कि इससे किसानों को लाभ होगा। लेकिन अब स्थिति सामने आने लगी है। बिहार से सस्ती कीमत पर बिचौलिये अनाज खरीदते हैं और दूसरे राज्यों में ले जाकर समर्थन मूल्य पर बेचते हैं। किसान आंदोलन को बिहार से भी अब गति मिलेगी। 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसानों के साथ खड़े हैं। हमने सदन के अंदर और सदन के बाहर भी आवाज बुलंद की। कांग्रेस जनों की ये राय है कि अब राहुल गांधी पार्टी की कमान संभालें। 

चुनाव की समीक्षा होगी
तारिक अनवर ने कहा कि चुनाव की समीक्षा होगी। पार्टी से कहां कोताही हुई उसकी भी समीक्षा होगी। लेकिन हार से हम हतोत्साहित नहीं हैं। कांग्रेस फिर से बिहार में उठ खड़ी होगी। पुराने जनाधार को हम वापस लेने में सफल होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, श्याम सुंदर सिंह धीरज, प्रवक्ता एके वर्मा, राजेश राठौर भी थे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें