शिवानंद तिवारी के बयान पर बरसे कांग्रेस प्रभारी गोहिल,कहा- NDA सरकार को मजबूती देना चाहते हैं

बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी पर करारा हमला किया है। कहा है कि श्री तिवारी दलबदलू नेता हैं और कांग्रेस पर निराधार आरोप मढ़ रहे हैं। उनका...

offline
शिवानंद तिवारी के बयान पर बरसे कांग्रेस प्रभारी गोहिल,कहा- NDA सरकार को मजबूती देना चाहते हैं
Sunil Abhimanyu पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो
Tue, 17 Nov 2020 7:59 AM

बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी पर करारा हमला किया है। कहा है कि श्री तिवारी दलबदलू नेता हैं और कांग्रेस पर निराधार आरोप मढ़ रहे हैं। उनका उदेश्य महागठबंधन को कमजोर कर एनडीए की कमजोर सरकार को बल देना है। 

गोहिल ने कहा है कि श्री तिवारी को अपनी पार्टी का ही इतिहास नहीं पता है। जब भी कांग्रेस के बिना राजद चुनाव मैदान में गई है तो उसका क्या हश्र हुआ है उससे भी वह परिचित नहीं हैं। इस चुनाव में कांग्रेस ने अपने हर नेता और कार्यकर्ता को झोंक दिया। महागठबंधन कमजोर ना हो इसके लिए सहयोगी दलों के हर फैसले को स्वीकार किया। नहीं चाहते हुए भी कांग्रेस ने ऐसी सीटें स्वीकार कीं, जहां महागठबंधन का कोई सहयोगी तीस साल से जीता ही नहीं। मजबूत सीटें हमें मांगने के बाद भी नहीं दी गई। 

उन्होंने आरोप लगाया है कि शिवानंदजी चाहते हैं कि महागठबंधन आगे भी एनडीए की की राह का रोड़ा नहीं बने। वह चाहते हैं कि कांग्रेस भी राजद पर सवाल खड़ा करे और महागठबंधन टूट जाए। उधर, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने भी आरोप लगाया है कि शिवानंद तिवारी अपना वजूद बचाने के लिए अनाप-शनाप बोलते रहे हैं। 
 

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

बिहार की अगली ख़बर पढ़ें
Patna Bihar Congress Incharge Shakti Singh Gohil RJD National Vice President
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें