ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारकांग्रेस ने चिराग पासवान को दी शुभकामना, भक्त चरण बोले- हम जेडीयू-बीजेपी को तोड़ सकते हैं

कांग्रेस ने चिराग पासवान को दी शुभकामना, भक्त चरण बोले- हम जेडीयू-बीजेपी को तोड़ सकते हैं

बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने चिराग पासवान को आगे बढ़ने की शुभकामना दी। हालांकि उनकी पार्टी के अंदरूनी मामले पर कुछ बोलने से परहेज किया। कहा कि लोजपा में जो हो रहा है वह उसका अंदरूनी मामला...

कांग्रेस ने चिराग पासवान को दी शुभकामना, भक्त चरण बोले- हम जेडीयू-बीजेपी को तोड़ सकते हैं
पटना, हिन्दुस्तान टीमSun, 20 Jun 2021 10:25 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने चिराग पासवान को आगे बढ़ने की शुभकामना दी। हालांकि उनकी पार्टी के अंदरूनी मामले पर कुछ बोलने से परहेज किया। कहा कि लोजपा में जो हो रहा है वह उसका अंदरूनी मामला है। हम चाहते हैं कि युवा चिराग आगे बढ़ें। उनके लिए बहुत संभावनाएं हैं। 

भक्त चरण दास पटना स्थित सदाकत आश्रम में सर्वधर्म प्रार्थना सभा के बाद पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे। कांग्रेस में टूट से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि रोज विधायक हमसे मिल रहे हैं। यह सब काल्पनिक बात है। हम जदयू और भाजपा को तोड़ सकते हैं, लेकिन कोई कांग्रेस नहीं तोड़ सकता है। कांग्रेस को तोड़ना इतना आसान नहीं है। 

उन्होंने कहा कि जब मैं बिहार आता हूं तो यही बात सुनता हूं। लेकिन, यह सब सच से बहुत दूर है। उन्होंने कहा कि जल्द बिहार से वरीय नेता आलकमान से मिलेंगे। वहां सबसे बातकर शीर्ष नेतृत्व बिहार की कमेटी बनाने पर विचार करेगा। उनके साथ बिहार में संगठन की मजबूती पर भी विचार होगा। कांग्रेस जोड़-तोड़ की राजनीति पर भरोसा ही नहीं करती। हम अपनी पूरी ताकत जनसेवा में लगाते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें