Hindi NewsBihar Newsbihar cm nitish kumar met former haryana cm omprakash chautala inquired about his health take food together
हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला से मिले नीतीश कुमार, हालचाल पूछा, साथ में किया भोजन

हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला से मिले नीतीश कुमार, हालचाल पूछा, साथ में किया भोजन

संक्षेप:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार दोपहर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला से मुलाकात की। श्री चौटाला के आमंत्रण पर वे जदयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी संग...

Aug 01, 2021 09:02 pm ISTMalay Ojha पटना, हिन्दुस्तान टीम,
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार दोपहर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला से मुलाकात की। श्री चौटाला के आमंत्रण पर वे जदयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी संग इनेलो प्रमुख से मिलने उनके गुरुग्राम स्थित आवास गये। साथ में करीब डेढ़ घंटे का वक्त बिताया। तीनों नेताओं ने दोपहर का भोजन साथ में किया। पारंपरिक हरियाणवी भोजन बिहार के मुख्यमंत्री के लिए परोसा गया था। 

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

त्यागी ने इस मुलाकात को लेकर बताया कि हमारे संबंध वर्षों पुराने हैं। नीतीश कुमार का चौटाला परिवार से गहरा रिश्ता कई दशकों का है। जब नीतीश जी हरनौत से पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़े, तब देवीलाल उनके चुनाव प्रचार को आए थे। पहले लोक दल और फिर जनता दल में साथ थे। जनता दल सरकार में जब देवी लाल उप प्रधानमंत्री और नीतीश कुमार कृषि मंत्री थे तो ओमप्रकाश चौटाला उनके महकमे के राज्यमंत्री थे। नीतीश जी का इस परिवार से स्नेहिल और पारिवारिक रिश्ता है। दुष्यंत चौटाला की शादी में भी वे पहुंचे थे। फिर हरियाणा विधानसभा के पिछले चुनाव में नीतीश कुमार, देवेगौड़ा और मैं चार दिन श्री चौटाला के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। हरियाणा में इनेलो को जदयू का समर्थन हमेशा से प्राप्त रहा है। 

गौरतलब है कि दस वर्ष की सजा काटकर ओमप्रकाश चौटाला हाल ही आए हैं। त्यागी ने बताया कि इस मुलाकात में बिहार के मुख्यमंत्री ने चौटाला से उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। विशुद्ध रूप से यह आत्मीय भेंट थी, जिसमें कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हुई। त्यागी ने बताया कि चौधरी देवी लाल का निर्वाण दिवस हर साल सितम्बर में मनाया जाता है। ओमप्रकाश चौटाला जी ने इस आयोजन में बिहार के मुख्यमंत्री तथा उन्हें विशेष तौर पर आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री जी ने आने का भरोसा दिया है।