सीएम नीतीश का निर्देश, बाढ़ राहत और बचाव कार्य में लगे लोगों का होगा टीकाकरण

पटना, हिन्दुस्तान टीम,
share

बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों में लगाए जाने वाले लोगों का शत-प्रतिशत टीकाकरण होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे सुनिश्चित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया है। उन्होंने कहा है कि सामुदायिक रसोई,...

bihar cm nitish kumar

बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों में लगाए जाने वाले लोगों का शत-प्रतिशत टीकाकरण होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे सुनिश्चित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया है। उन्होंने कहा है कि सामुदायिक रसोई, राहत शिविर में काम करने वाले, विभिन्न विभागों में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य करने वाले सभी लोगों का टीकाकरण अवश्य कराएं। 

मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित विभागों और सभी डीएम-एसपी के साथ समीक्षा बैठक की और तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही कई अहम निर्देश दिए। 

उन्होंने निर्देश दिया कि बाढ़ के दौरान प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत शिविर में आने के बाद उनकी कोरोना जांच अवश्य कराएं। अगर कोई कोरोना संक्रमित पाए जाते हैं तो उन्हें राहत शिविरों में आइसोलेट कर उनके इलाज की समुचित व्यवस्था रखें।  अभी कोरोना की विशेष परिस्थिति है। इसको ध्यान में रखते हुए संभावित बाढ़ की पूरी तैयारी रखनी है। बाढ़ की स्थिति में प्रभावित क्षेत्रों का टीम बनाकर सही आकलन कराएं। प्रभावित परिवारों की सूची बनाते समय पूरी पारदर्शिता बरतें, ताकि कोई भी लाभ से वंचित न रहे। 

Malay Ojha

लेखक के बारे में

Malay Ojha
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबाढ़ राहत और बचाव कार्य में लगे लोगों का होगा टीकाकरण: सीएम नीतीश