जनसुनवाई में CM के सामने रोने लगी महिला, नीतीश कुमार ने फोन लगाकर जल्द एक्शन के दिए आदेश

लाइव हिंदुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनीं। पश्चिमी चम्पारण से आई महिला CM के सामने रोने लगी, नीतीश ने फोन लगाकर एक्शन के आदेश दिए।

nitish kumar

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनीं। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गृह विभाग, राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध उत्‍पाद एवं निबंधन विभाग, निगरानी, कारा, सामान्‍य प्रशासन विभाग और खान एवं भूतत्‍व से संबंधित मामलों पर जनता की शिकायतें सुन रहे हैं। जनसुनवाई करते दौरान बीच में नीतीश कुमार को तत्काल एक्शन में आना पड़ा। दरअसल पश्चिमी चंपारण से आई एक महिला मुख्यमंत्री के सामने बैठते ही रोने लगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तत्काल एक्शन लेते हुए विभागीय अधिकारियों को फोन लगाया और उन्हें जल्द एक्शन लेने का आदेश दिया। 

बेटी की तस्वीर की जा रही वायरल 
महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसकी बेटी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। जिसके चलते समाज में उनकी बदनामी हो रही है। महिला ने कहा कि कुछ लोगों ने उनके परिवार को समाज में जीने लायक नहीं छोड़ा है। महिला ने बताया है कि डेढ़ साल से इस मामले में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऊपर से उनके परिवार को बार बार धमकियां मिल रही हैं। 

नीतीश कुमार ने तत्काल लिया एक्शन 
महिला की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तुरंत संबंधित विभाग को फोन लगाकर कहा कि इस महिला की समस्या सुन लीजिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को तुरंत एक्शन लेने को कहा है। महिला को आश्वासन देते हुए नीतीश कुमार ने कहा है कि जल्द ही विभागीय अधिकारी उनकी मदद करेंगे। 

Abhishek Mishra

लेखक के बारे में

Abhishek Mishra
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमहिला की शिकायत पर एक्शन में दिखे नीतीश कुमार