ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारसुशील मोदी का ट्वीट- राबड़ी बताएं, बालू माफियाओं ने क्यों खरीदे आठ फ्लैट

सुशील मोदी का ट्वीट- राबड़ी बताएं, बालू माफियाओं ने क्यों खरीदे आठ फ्लैट

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी को भ्रष्टाचार की देवी की संज्ञा दी है। साथ ही उनसे सवाल पूछा है कि राबड़ी बताएं कि उनके एक दिन में आठ फ्लैट्स बालू माफियाओं ने क्यों...

सुशील मोदी का ट्वीट- राबड़ी बताएं, बालू माफियाओं ने क्यों खरीदे आठ फ्लैट
पटना, हिन्दुस्तान टीमWed, 04 Nov 2020 10:08 PM
ऐप पर पढ़ें

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी को भ्रष्टाचार की देवी की संज्ञा दी है। साथ ही उनसे सवाल पूछा है कि राबड़ी बताएं कि उनके एक दिन में आठ फ्लैट्स बालू माफियाओं ने क्यों खरीदा।

बुधवार को ट्वीट कर उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पटना में नौकरी देने के एवज में ली गई जमीन के 18,652 वर्ग फीट में बने 18 फ्लैट्स की मालकिन हैं। क्या यह सच नहीं है कि इनमें से 10 फ्लैट्स रेलवे में नौकरी के एवज में लिखवाई गई। 10,782 वर्ग फीट जमीन पर बने हैं। आखिर राबड़ी देवी के 18 में से 8 फ्लैट्स एक ही दिन 13 जून 2017  को राजद के सन्देश से विधायक अरुण यादव व लालू प्रसाद के करीबी माने जाने वाले बालू माफिया सुभाष प्रसाद यादव ने क्यों खरीदा। इन फ्लैट्स की ख़रीदगी के लिए 4.28 करोड़ का भुगतान तब दिखाया गया, जब लालू परिवार की बेनामी सम्पत्तियों का लगातार खुलासा हो रहा था। क्या इन बालू माफियाओं ने अवैध खनन के काले पैसे का इस्तेमाल भष्टाचार की देवी के फ्लैट्स खरीदने में नहीं किया।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें