बिहार चुनाव: RJD के आरोपों पर चुनाव आयोग की सफाई, किसी के दबाव में नहीं कर रहे काम

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बिहार विधानसभा चुनाव के जैसे-जैसे नतीजे आ रहे हैं वैसे-वैसे आरोपों का दौर भी शुरू हो गया है। चुनाव में गड़बड़ी के राजद के आरोप पर चुनाव आयोग ने सफाई दी है। चुनाव आयोग ने कहा है कि हम नियम के मुताबिक...

umesh sinha  secretary-general  eci

बिहार विधानसभा चुनाव के जैसे-जैसे नतीजे आ रहे हैं वैसे-वैसे आरोपों का दौर भी शुरू हो गया है। चुनाव में गड़बड़ी के राजद के आरोप पर चुनाव आयोग ने सफाई दी है। चुनाव आयोग ने कहा है कि हम नियम के मुताबिक काम कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि जहां तक रिकाउंटिंग की बात है तो जिन सीटों पर जीत-हार का फासला कम है वहां दोबारा मतगणना संभव है। 

चुनाव आयोग ने कहा है कि ज्यादातर नतीजे सामने आ चुके हैं। कुछ जगहों पर अभी भी गिनती चल रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 153 सीटों पर परिणाम जारी कर दिए हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि ईसी कभी भी किसी के दबाव में काम नहीं करता है। सभी अधिकारी ईमानदारी से बिहार चुनाव की घोषणा में लगे हुए हैं।

बता दें कि बिहार चुनाव में चल रही मतगणना के बीच राजद ने प्रशासन और जदयू पर बड़ा आरोप लगाया गया है। आरजेडी का कहना है कि चुनाव के नतीजों में गड़बड़ी की जा रही है राजद ने ट्वीट कर कहा कि 119 सीट जीतने के बाद टीवी पर 109 दिखाया जा रहा है। नीतीश कुमार सभी अधिकारियों को फ़ोन कर धांधली करवा रहे है। फ़ाइनल रिज़ल्ट आने और बधाई देने के अब अधिकारी अचानक कह रहे है कि आप हार गए है। 

यह भी पढ़ें- LIVE: RJD के आरोपों पर चुनाव आयोग की सफाई, किसी के दबाव में नहीं कर रहे काम

राजद ने कहा कि ये उन 119 सीटों की सूची है जहाँ गिनती संपूर्ण होने के बाद महागठबंधन के उम्मीदवार जीत चुके है। रिटर्निंग ऑफ़िसर ने उन्हें जीत की बधाई दी लेकिन अब सर्टिफ़िकेट नहीं दे रहे है कह रहे है कि आप हार गए है। ECI की वेबसाइट पर भी इन्हें जीता हुआ दिखाया गया। जनतंत्र में ऐसी लूट नहीं चलेगी।

अब तक जो रुझान आए हैं, उससे एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। एनडीए बहुमत के आंकड़े को पार कर चुका है, वहीं महागठबंधन शतक बना चुका है। बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर आज सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती जारी है। बिहार में सीटों की कुल संख्या 243 है और बहुमत के लिए 122 का आंकड़ा चाहिए जो कि एनडीए हासिल कर चुका है। चुनाव आयोग द्वारा राज्य के सभी 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

Ashutosh Ray

लेखक के बारे में

Ashutosh Ray
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsRJD के आरोपों पर चुनाव आयोग की सफाई, किसी के दबाव में नहीं कर रहे काम