ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार बाढ़: नीतीश ने बांटा पीड़ितों का दर्द, अधिकारियों को दी हिदायत

बिहार बाढ़: नीतीश ने बांटा पीड़ितों का दर्द, अधिकारियों को दी हिदायत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार अररिया का दौरा किया। नीतीश कुमार बाढ़ के बाद तबाही झेल रहे पीड़ितों के लिए चल रहे राहत कार्य का जायजा लेने वहां पहुंचे हैं। नीतीश कुमार सुबह करीब 10.15 बजे...

बिहार बाढ़: नीतीश ने बांटा पीड़ितों का दर्द, अधिकारियों को दी हिदायत
लाइव हिंदुस्तान टीम,अररियाWed, 23 Aug 2017 03:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार अररिया का दौरा किया। नीतीश कुमार बाढ़ के बाद तबाही झेल रहे पीड़ितों के लिए चल रहे राहत कार्य का जायजा लेने वहां पहुंचे हैं। नीतीश कुमार सुबह करीब 10.15 बजे अररिया पहुंचे। 

रेल हादसा VIDEO:डंपर से टकराने के बाद कैफियत एक्सप्रेस बेपटरी, 74 घायल

अररिया कॉलेज पहुंचकर नीतीश ने  पार्टी के कुछ स्थानीय नेताओं से स्थिति के बारे में जानकारी ली और पदाधिकारियों से बात की। उसके बाद वो करीब 10.45 बजे मार्केटिंग यार्ड के उस गोदाम में पहुंचे जहां पीड़ितों के लिए राहत सामग्री की पैकिंग की जा रही थी। नीतीश ने करीब 10 मिनट तक पूरे कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। 

मालेगांव ब्लास्ट केस: नौ साल बाद जेल से बाहर आए कर्नल पुरोहित

इस दौरान उन्होंने पैकेट को खोलकर देखा भी कि क्या-क्या दिया जा रहा है। नीतीश के दौरे पर आपदा के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत और तमाम आला अधिकारी मौजूद थे। उसके मुख्यमंत्री रानीगंज के हांसा  हाइस्कूल में चलाए जा रहे राहत कार्य को देखने गए। वहां उन्होंने कुछ पीड़ितों को अपने हाथों से राहत सामग्री दी। 

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर रेप मामले में फैसले से पहले अलर्ट

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हिदायत दी कि एक-एक पीड़ित तक राहत पैकेट पहुंचाए इसमें कोई कोताही नहीं हो। गुणवत्ता का ध्यान रखने के लिए भी कहा। इसके बाद मुख्यमंत्री 11.35 बजे किशनगंज के लिए हैलीकॉप्टर से रवाना हो गए।

बड़ा भाई से बड़ा सेठ: कराची में डॉन दाऊद के 21 नाम और तीन पते

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें