उपचुनावः 'नीतीश बाबू अब कौन बात के घमंड बा'; कुढ़नी में रवि किशन ने किया यह दावा; चिराग के साथ रोड शो

Sudhir Kumar लाइव हिंदुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

भीड़ देखकर रवि किशन काफी उत्साहित हो गए। पत्रकारों से बातचीत में रवि किशन ने नीतीश कुमार पर जमकर प्रहार किया। अपने अंदाज में रवि किशन ने कहा-

उपचुनावः 'नीतीश बाबू अब कौन बात के घमंड बा'; कुढ़नी में रवि किशन ने किया यह दावा; चिराग के साथ रोड शो

बिहार विधानसभा की कुढ़नी सीट पर हो रहे उपचुनाव में 5 दिसंबर को मतदान होने वाला हैं। महागठबंधन की ओर से नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा और बीजेपी की ओर से पूर्व विधायक केदार गुप्ता के बीच सीधी टक्कर है।  दोनों ही पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत कुढ़नी के मैदान में झोंक दी है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सांसद और भोजपुरी स्टार रवि किशन ने रोड शो किया। उनके साथ लोजपा (रामविलास)के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान रोड शो में शामिल हुए। 

रवि किशन और चिराग पासवान के रोड शो में काफी भीड़ उमड़ी। भीड़ देखकर रवि किशन काफी उत्साहित हो गए। पत्रकारों से बातचीत में रवि किशन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर जुबानी प्रहार किया। अपने अंदाज में रवि किशन ने कहा-  "जिंदगी झंड बा नितीश बाबू, अब कौने बात के घमंड बा"। 

इसे भी पढ़ें- तेजस्वी यादव ने कुढ़नी में खेला इमोशनल कार्ड, महागठबंधन के लिए उपचुनाव में कितना मददगार होगा?

 रवि किशन ने कहा कि जब तक नीतीश कुमार भाजपा के साथ मिलकर बिहार में सरकार चला रहे थे, तब तक काफी विकास के कार्य हुए।  उन्हीं कार्यों के आधार पर नीतीश कुमार वोट मांग रहे हैं।  लेकिन जनता अब उन्हें पहचान चुकी हैं।  नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार में पूरे बिहार में अपराध चरम पर पहुंच गया है।  रवि किशन ने नीतीश कुमार पर बिहार को बर्बाद करने का भी आरोप लगाया। 

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी केदार गुप्ता की जीत का दावा करते हुए कहा कि कुढ़नी में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत होगी। कुढ़नी की जीत नीतीश कुमार के लिए बड़ा तमाचा होगा। रवि किशन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ नीतीश कुमार ने धोखा किया।  जनता में इसका काफी आक्रोश देखा जा रहा है।   उपचुनाव में जनता इसका बदला ले लेगी। 

इसे भी पढ़ें-  पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र बाबू को दी श्रद्धांजलि 

लोजपा नेता चिराग पासवान ने कहा कि कुढ़नी में लड़ाई हार जीत की नहीं है बल्कि, जीत के मार्जिन की है।  उन्होंने कहा कि जो लोग भी अपने हक अधिकार की मांग करते हैं उनकी बात नीतीश कुमार को बेकार की बात लगती है।  लोजपा अध्यक्ष ने  कहा कि   2020 के चुनाव में अकेले चिराग फैक्टर ने नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को तीसरे नंबर की पार्टी बना दिया। इस बार तो पूरी एनडीए इंटैक्ट होकर चुनाव लड़ रही है। 

रोड शो में मुजफ्फरपुर के भाजपा सांसद अजय निषाद समेत पार्टी के कई अन्य नेता शामिल हुए।  बड़ी संख्या में लोजपा के नेता और कार्यकर्ता भी रोड शो में मौजूद थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।