ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार उपचुनाव: तारापुर व कुशेश्वारस्थान में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करेगी जाप, पप्पू यादव का आरोप- तेजस्वी का बीजेपी से गठबंधन

बिहार उपचुनाव: तारापुर व कुशेश्वारस्थान में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करेगी जाप, पप्पू यादव का आरोप- तेजस्वी का बीजेपी से गठबंधन

जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने आगामी उपचुनाव में कांग्रेस का समर्थन का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को पटना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि बिहार में कांग्रेस...

बिहार उपचुनाव: तारापुर व कुशेश्वारस्थान में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करेगी जाप, पप्पू यादव का आरोप- तेजस्वी का बीजेपी से गठबंधन
पटना हिन्दुस्तान टीमFri, 22 Oct 2021 04:45 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने आगामी उपचुनाव में कांग्रेस का समर्थन का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को पटना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि बिहार में कांग्रेस बिहार को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। किसानों और मजदूरों की लड़ाई लड़ रही हैं। इस कारण बिहार को बचाने के लिए जाप आगामी उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का निर्णय लिया हैं।

पप्पू यादव  ने कहा कि उपचुनाव में  कांग्रेस महागठबंधन से अलग होकर पूरी ताकत के साथ लड़ रही हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने हमारी पार्टी से समर्थन मांगा हैं। कांग्रेस के समर्थन मांगने को लेकर आज जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय कमिटी की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से तारापुर और कुशेश्वर स्थान विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन देने का फैसला लिया गया। देश के हालात को देखते हुए पार्टी ने कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला लिया हैं। पार्टी के सभी नेता आज से ही तारापुर और कुशेश्वर स्थान में चुनाव प्रचार में लग जाएंगे। मैं (पप्पू यादव) खुद 26, 27 और 28 अक्टूबर को दोनों विधानसभा में प्रचार करूंगा।

जाप प्रमुख ने ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार का विपक्ष नकारा हैं। कभी सड़कों पर नहीं उतरता हैं। विपक्ष के नेता का भाजपा से आंतरिक गठबन्धन हैं। पप्पू यादव ने  बताया कि आज बिहार की स्थिति बहुत ही खराब है। बिहारियों का हर जगह अपमान हो रहा हैं। कश्मीर में बिहारियों की हत्या हो रही हैं। आज भी हजारों बिहारी कश्मीर में फंसे हुए हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष को इन बिहारियों से कोई मतलब नहीं हैं। जन अधिकार पार्टी बिहारी मजदूरों को कश्मीर से सुरक्षित वापसी के लिए बिहार सरकार से आग्रह करती हैं। अगर सरकार बिहारी मजदूरों को वापस लाने में असमक्ष है तो जाप पार्टी अपनी मदद से बिहारियों को वापस लाएगी।

पप्पू यादव ने कहा कि अगर राष्ट्रपति के लिए 100 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च किए जा सकते है तो बिहारियों को वापस लाने के लिए प्लेन की सुविधा क्यों नहीं दी जा सकती हैं। जन अधिकार पार्टी 50 लाख रुपये खर्च कर बिहारी मजदूरों को कश्मीर से सुरक्षित वापस लाएगी। पप्पू यादव ने बताया कि मिथिला में बाढ़ के हालात है। हमारा मुख्यमंत्री से आग्रह है कि वे अविलम्ब कोसी और सीमांचल क्षेत्र को बाढ़ ग्रस्त इलाके घोषित कर किसानों के सभी तरह के कर्ज को माफ करें।


उन्होंने बताया कि आज कांग्रेस प्रभारी  भक्त चरण दास से मुलाकात हुई हैं। आज देश के जो हालात हैं , किसानों का आंदोलन को कुचला जा रहा हैं। अडानी और अम्बानी के लिए सभी सरकारी उपक्रमों को बेचा जा रहा हैं। 110 रुपया पेट्रोल, और 1000 प्रति सिलिंडर गैस खरीद रहे हैं। जनता महंगाई से कराह रही हैं। कांग्रेस इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ सड़कों पर लड़ाई लड़ रही हैं। जन अधिकार पार्टी  आने वाले समय में कांग्रेस के साथ मजबूती से केंद्र में बैठी तानाशाही सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेगीं। बिहार से पलायन को रोकना और गरीबी हटाना हमारी पार्टी की प्रमुख प्रमुखता हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें