बिहार में इंटर पास स्टूडेंट्स को प्रदेश समेत दूसरे राज्यों में ग्रेजुएशन में दाखिले को मिलेगा दो माह का समय

भागलपुर । वरीय संवाददाता,
Follow us on Google News
share

बिहार इंटरमीडिएट का रिजल्ट(Bihar Board Inter Result) आ गया, लेकिन छात्रों को स्नातक के नए सत्र की पढ़ाई शुरू करने को तीन महीने इंतजार करना होगा।  दरअसल तिलकामांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी(TMBU)...

admission in colleges for pg courses started from today in haryana

बिहार इंटरमीडिएट का रिजल्ट(Bihar Board Inter Result) आ गया, लेकिन छात्रों को स्नातक के नए सत्र की पढ़ाई शुरू करने को तीन महीने इंतजार करना होगा।  दरअसल तिलकामांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी(TMBU) समेत दूसरे प्रदेशों में स्नातक का सत्र जुलाई से जून चलता है। छात्रों के लिए यह एक बेहतर मौका है कि वे इस तीन महीने का बेहतर उपयोग कर सकें। 26 मार्च को रिजल्ट आने के बाद अभ्यर्थी अगली कक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर जल्द से जल्द स्नातक में नामांकन कराना चाहेंगे। इस तरह छात्रों के पास करीब तीन महीने का अतिरिक्त समय है। 

शॉर्ट टर्म कोर्स कर करें समय का सदुपयोग:
टीएमबीयू की कुलपति प्रो. निलीमा गुप्ता ने कहा कि छात्रों को शॉर्ट टर्म कोर्स चाहे वह स्किल डेवलपमेंट के हों, कंप्यूटर से जुड़े हो, सिल्क उद्योग से जुड़े हो या कोई अन्य तरह के कोर्स करना चाहिये। विश्वविद्यालय भी अपने स्तर पर प्रयास करेगा। ताकि, विद्यार्थी अपने इस समय का सदुपयोग कर सकें। जिनकी रुचि खेल में हो या कोई अन्य विधा में उसमें कुछ दिन सीख सकते हैं।

सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के रिजल्ट के बाद स्नातक का नया सत्र
सीबीएसई ओर आईसीएसई बोर्ड के 12वीं की मुख्य वार्षिक परीक्षा इस बार मई से शुरू होनी है। इसलिये वे अभी करीब एक महीने तैयारी में ही लगे रहेंगे। जिसके रिजल्ट आने के बाद उनकी स्नातक की पढ़ाई तुरंत शुरू हो जायेगी। इसलिये ऐसे विद्याथि्रयों को अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा।

जहां सत्र पहले वहां लें नामांकन
दूसरे प्रदेश में जहां सत्र जुलाई के पहले से शुरू होता है, वहां छात्र नामांकन के लिये आवेदन कर सकते हैं। ऐसा करने से उनके समय की बचत होगी। सामान्य रूप से बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में जुलाई से ही सत्र शुरू होता है। लेकिन दूसरे प्रदेशों में इसे खंगाला जा सकता है। वैसे कई छात्र इंजीनियरिंग या मेडिकल की तैयारी भी कर रहे हैं। जेईई मेन की परीक्षा मई तक है इसलिये कई छात्र उसमें भी लगे हैं।
 

Sunil Abhimanyu

लेखक के बारे में

Sunil Abhimanyu

सुनील अभिमन्यु

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिहार में इंटर पास स्टूडेंट्स को ग्रेजुएशन में दाखिले को मिलेगा 2 माह