ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारअयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के लिए बिहार भाजपा खरमास के बाद जुटाएगी चंदा

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के लिए बिहार भाजपा खरमास के बाद जुटाएगी चंदा

आयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में बिहार भाजपा भी आर्थिक सहयोग करेगी। पार्टी की ओर से खरमास बाद राममंदिर के लिए चंदा संग्रह करने का निर्णय लिया गया है। यह अभियान लगभग डेढ़ माह चलेगा। चंदा संग्रह के...

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के लिए बिहार भाजपा खरमास के बाद जुटाएगी चंदा
पटना | हिन्दुस्तान ब्यूरोThu, 17 Dec 2020 02:43 PM
ऐप पर पढ़ें

आयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में बिहार भाजपा भी आर्थिक सहयोग करेगी। पार्टी की ओर से खरमास बाद राममंदिर के लिए चंदा संग्रह करने का निर्णय लिया गया है। यह अभियान लगभग डेढ़ माह चलेगा। चंदा संग्रह के दौरान पार्टी कोई और सांगठनिक गतिविधियां नहीं करेगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों पार्टी के मंच-मोर्चा व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही विधानमंडल दल की बैठक में इस पर सहमति बनी थी। उसी बैठक में तय हुआ था कि पार्टी की राज्य इकाई भी राम मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग करेगी, वह भी जनसहयोग से। इसके लिए बिहार के हरेक परिवार से सम्पर्क कर राम मंदिर के लिए चंदा एकत्रित किया जाएगा। वैशाली में पार्टी के आलानेताओं की बैठक में चंदा संग्रह की तिथि पर मुहर लग गई है। चंदा संग्रह का विशेष अभियान 15 जनवरी से शुरू होगा और 28 फरवरी तक चलेगा।
 

पार्टी के अलावा इसके अधीन सभी मंच-प्रकोष्ठ व मोर्चा की ओर से भी चंदा संग्रह का अभियान चलाया जाएगा। राज्य के प्रदेश पदाधिकारी से लेकर जिला, प्रखंड, मंडल व बूथ स्तरीय नेता तक इस काम में जुटेंगे। पार्टी की कोशिश है कि वह चंदा संग्रह के माध्यम से बिहार के हर परिवार तक पहुंचे। इसी बहाने वह अपने जनाधार में इजाफा भी करेगी। चंदा संग्रह के दौरान अगर किसी को सरकारी योजनाओं की जानकरी नहीं होगी तो वह भी उन्हें बताया जाएगा। अभियान की प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के नेता निगरानी करेंगे, ताकि पता चल सके कि किस जिले ने सबसे अधिक घरों तक पहुंच बनाई गई।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें