ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बयान, विरासत ढोने वाले नेता हैं चिराग और तेजस्वी

बिहार: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बयान, विरासत ढोने वाले नेता हैं चिराग और तेजस्वी

हाजीपुर में पासवान चौक के पास भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायवासल ने चिराग और तेजस्वी को विरासत ढोने वाला...

बिहार: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बयान, विरासत ढोने वाले नेता हैं चिराग और तेजस्वी
हाजीपुर हिन्दुस्तान टीमSun, 18 Jul 2021 11:21 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

हाजीपुर में पासवान चौक के पास भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायवासल ने चिराग और तेजस्वी को विरासत ढोने वाला नेता कहा। उन्होंने कहा कि दोनों लोगों में कोई क्वालिटी नहीं है। दोनों ने पिता के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।  

हाजीपुर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक नेता के परिवार में झगड़ा हुआ तो सड़क पर उतर कर राजनीति कर रहे हैं। पार्टी में टूट हो गई तो अपने चाचा और पार्टी के नेताओं की शिकायत कर रहे हैं। संजय जायसवाल ने राघोपुर का जिक्र करते हुए कहा कि उनके माता-पिता बिहार के मुख्यमंत्री रहे और तेजस्वी खुद बिहार के डिप्टी सीएम रहे। फिर भी अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में पिता के नाम पर राजनीति करते हैं और अपने आप को नेता बताते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेता बनना है तो खुद में आत्मविश्वास लाने की जरूरत है, ताकि सैकड़ों लोग आपके पीछे-पीछे चलें।

संजय जायसवाल ने कहा है कि राजनीति के लिए संख्या बल जरूरी है, क्योंकि उसके बिना राजनीति करना संभव नहीं है। पार्टी अनुसूचित जाति और जनजाति को हर मोर्चे पर उचित प्रतिनिधित्व और हिस्सेदारी दे रही है। वह रविवार को यहां भाजपा अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। प्रारंभ में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद का जोरदार स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने पूरी साफगोई से कहा कि राज्य में भाजपा के  लगभग 900 मंडलों में से केवल 449 में ही मोर्चा की पूर्ण कार्य समिति बन पाई है, इसलिए हमारी कोशिश यह होनी चाहिए कि सभी मंडलों में मोर्चा की समितियां बन जाएं। इसी प्रसंग में उन्होंने कहा कि राजनीति के लिए संख्या बल बहुत ही जरूरी है। मंडलों की बैठक में मोर्चा की भागीदारी अवश्य होनी चाहिए। प्रदेश में अनुसूचित जाति , जनजाति के विकास के लिए भाजपा और एनडीए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को सामने रखते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कार्यकर्ता जाएं और उनके विकास की योजनाओं से उन्हें अवगत कराएं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें