ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार भाजपा 1 करोड़ घरों में पहुंचाएगी पीएम की पाती : संजय जायसवाल

बिहार भाजपा 1 करोड़ घरों में पहुंचाएगी पीएम की पाती : संजय जायसवाल

आम लोगों के नाम लिखी गई पाती को बिहार भाजपा एक करोड़ घरों में पहुंचाएगी। इसके लिए 11 से 14 जून के बीच महासम्पर्क अभियान चलेगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय जायसवाल खुद पटना के विधायक नितिन...

बिहार भाजपा 1 करोड़ घरों में पहुंचाएगी पीएम की पाती : संजय जायसवाल
पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरोWed, 10 Jun 2020 11:44 PM
ऐप पर पढ़ें

आम लोगों के नाम लिखी गई पाती को बिहार भाजपा एक करोड़ घरों में पहुंचाएगी। इसके लिए 11 से 14 जून के बीच महासम्पर्क अभियान चलेगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय जायसवाल खुद पटना के विधायक नितिन नवीन के साथ बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में आनंदपुरी के बूथ संख्या-19 से इस अभियान की शुरुआत करेंगे। 

बुधवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा हो गया है। ऐसे मौकों पर खुद पीएम आम लोगों से जनसंवाद किया करते थे लेकिन कोरोना के कारण इस बार वे ऐसा नहीं कर रहे हैं। पार्टी ने तय किया है कि आम लोगों के नाम लिखी गई पाती को घर-घर पहुंचाया जाए। पाती में अनुच्छेद 370 हटाने से लेकर किसान, व्यापारी सहित सभी क्षेत्रों में हुए कामों का उल्लेख है। चार दिनों तक विशेष अभियान चलाकर घर-घर में पीएम की पाती पहुंचाई जाएगी। 

पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षदों के अलावा मंडल व बूथ अध्यक्ष भी इस काम में लगेंगे। एक साल की उपलब्धि पर एक पुस्तिका भी प्रकाशित हुई है। बूथ स्तर पर बने सप्तऋषि टीम को 25-25 पुस्तिका दी जाएगी। दोनों का वितरण सोशल डिस्टेंसिंग के साथ होगा। सम्पर्क अभियान का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र गुप्ता को बनाया गया है।  

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने शेखपुरा में एक भाजपा नेता की ओर से एक जाति विशेष पर की गई अभद्र टिप्पणी पर कहा कि ऑडियो की जांच हो रही है। आवश्यक कार्रवाई होगी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से जुड़े सवाल को वे टाल गए।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें