ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार: मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, सड़क पर शव रख कर हंगामा

बिहार: मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, सड़क पर शव रख कर हंगामा

मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड के पहड़पूरा गांव निवासी 50 वर्षीय मदन यादव भाजपा में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थे। जानकारी के अनुसार...

बिहार: मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, सड़क पर शव रख कर हंगामा
औरंगाबाद। हिन्दुस्तान टीम। Fri, 08 Feb 2019 09:38 AM
ऐप पर पढ़ें

मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड के पहड़पूरा गांव निवासी 50 वर्षीय मदन यादव भाजपा में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थे। जानकारी के अनुसार सुबह 5:30 बजे वे टहलने के लिए अपने घर से निकले थे। उनके साथ दो अन्य लोग भी थे। जलपुरा मोड़ के समीप दो अपराधी पैदल ही उनके समीप पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। अपराधियों ने कनपटी में एक गोली मारी जबकि दूसरी गोली पेट में दाहिने तरफ मारी गई। घटनास्थल पर ही मदन यादव की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी यहां से भाग निकले। इसकी सूचना लोगों को मिली जिसके बाद यहां भीड़ लग गई। उन्हें टांग कर अस्पताल लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ पहुंच गई। थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिन्हा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। 

राजद से शुरू की थी राजनीति

मदन यादव पूर्व में राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े हुए थे। वह करीब 15 सालों तक राजद के प्रखंड अध्यक्ष रहे थे। विधानसभा चुनाव के समय उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी और वर्तमान में किसान मोर्चा से जुड़कर सक्रिय थे। स्थानीय लोगों ने कहा कि मदन यादव मिलनसार स्वभाव के थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। 

SC-ST-OBC के अधिकारों पर हमला है सामान्य वर्ग को आरक्षण: लालू यादव

साथ रहे दो लोगों को हिरासत में लिया

मदन यादव दो अन्य लोगों के साथ टहलने निकले थे जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है। उक्त दोनों की पहचान पहड़पुरा निवासी जयनंदन पासवान और युगेश रवानी के रूप में की गई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे साथ में ही थे, तभी दो अपराधी गमछा से मुंह बांधकर पहुंचे। अपराधियों ने उन्हें हटने को कहा और उसके बाद मदन यादव को गोली मार दी।

भाजपा नेता मदन यादव की हत्या के बाद हंगामा

भाजपा नेता मदन यादव की हत्या के बाद हसपुरा में हंगामा शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों ने बाजार बंद करा दिया है और पुलिस के वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतरे लोगों ने कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और मुआवजा दिया जाना चाहिए। हसपुरा के चौराही मोड़ के समीप शव को रख दिया गया है और सड़क जाम कर हंगामा किया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर उपहारा, गोह, देवकुंड और खुदवा थाना की पुलिस भी पहुंच गई है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें