ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार भाजपा का रविवार से प्रत्येक विधानसभा में जनसंवाद कार्यक्रम

बिहार भाजपा का रविवार से प्रत्येक विधानसभा में जनसंवाद कार्यक्रम

केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने पर बिहार भाजपा का प्रत्येक विधानसभा में जनसंवाद करने का कार्यक्रम 21 जून से शुरू होगा। पहले दिन सूबे के छह विधानसभा में जनसंवाद...

बिहार भाजपा का रविवार से प्रत्येक विधानसभा में जनसंवाद कार्यक्रम
हिन्दुस्तान,पटनाSat, 20 Jun 2020 08:19 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने पर बिहार भाजपा का प्रत्येक विधानसभा में जनसंवाद करने का कार्यक्रम 21 जून से शुरू होगा। पहले दिन सूबे के छह विधानसभा में जनसंवाद होगा।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल मुख्यालय के सभागार से किशनगंज में आयोजित जनसंवाद को संबोधित करेंगे। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी अपने आवास से मोतिहारी के कल्याणपुर विधानसभा तो केन्द्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद दिल्ली से कुम्हरार विधान सभा में आयोजित जनसंवाद को संबोधित करेंगे।

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय दिल्ली से ही रोहतास के काराकाट विधानसभा तो पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधान सभा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को अपने पटना स्थित आवास से संबोधित करेंगे। बांका के अमरपुर विधान सभा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी दिल्ली से ही संबोधित करेंगे।

वहीं 22 जून को औरंगाबाद के गोह विधान सभा में होने वाले बिहार जनसंवाद को उपमुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय बेतिया के चनपटिया विधान सभा, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव मोतिहारी के चिरैया विधान सभा तो स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय कैमूर के चैनपुर विधान सभा में आयोजित जनसंवाद को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन जमुई विधान सभा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें