ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारBIHAR: भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, संजय जायसवाल सर्वसम्मति से निर्वाचित

BIHAR: भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, संजय जायसवाल सर्वसम्मति से निर्वाचित

बिहार भाजपा की विधिवत कमान डॉ. संजय जायसवाल को मिल गई। रविवार को प्रदेश कार्यालय में भाजपा राज्य परिषद की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉ संजय जायसवाल की ताजपोशी की गई। वे अगले तीन साल यानी...

BIHAR: भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, संजय जायसवाल सर्वसम्मति से निर्वाचित
हिन्दुस्तान टीम,पटना। Sun, 22 Dec 2019 09:18 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार भाजपा की विधिवत कमान डॉ. संजय जायसवाल को मिल गई। रविवार को प्रदेश कार्यालय में भाजपा राज्य परिषद की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉ संजय जायसवाल की ताजपोशी की गई। वे अगले तीन साल यानी 2023 तक इस पद पर रहेंगे। डॉ जायसवाल जनसंघ से भाजपा बनने के बाद 15वें अध्यक्ष हैं। 

इसके पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश अध्यक्ष रहे नित्यानंद राय के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बनने के बाद 14 सितम्बर 2019 को डॉ संजय जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया था। पार्टी संविधान के अनुसार विधिवत ताजपोशी जरूरी थी। इसके लिए डॉ जायसवाल ने शनिवार को नामांकन किया था। रविवार को प्रदेश कार्यालय में राज्य परिषद की बैठक शुरू होते ही राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह, बिहार चुनाव पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री थावरचंद्र गहलोत व सह चुनाव पर्यवेक्षक विजय रहाटकर ने डॉ संजय जायसवाल का एक मात्र नामांकन प्रदेश अध्यक्ष के लिए मिलने का प्रस्ताव राज्य परिषद के समक्ष रखा। परिषद की मंजूरी के बाद डॉ जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा की गई। 

प्रदेश चुनाव अधिकारी सुरेश रूंगटा और सह प्रभारी अनिल शर्मा ने डॉ जायसवाल के 2023 तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बने रहने की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मंत्रियों में नंद किशोर यादव, मंगल पांडेय सहित सभी सांसद, विधायक, प्रदेश से लेकर जिलास्तरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में राज्य परिषद ने राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चयन करने क लिए डॉ जायसवाल को अधिकृत कर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जायसवाल को बधाइयों का तांता

डॉ संजय जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में विधिवत ताजपोशी होने पर पार्टी नेताओं ने बधाई दी है। नेताओं ने कहा कि डॉ जायसवाल के नेतृत्व में बिहार भाजपा नई ऊंचाइयों को छुएगा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि डॉ जायसवाल के नेतृत्व में बिहार भाजपा क्रांतिकारी युग में प्रवेश करेगी और नई उपलब्धियां हासिल करेगी।

बधाई देने वालों में  संगठन महामंत्री नागेन्द्र के साथ ही शिव नारायण, संजय मयूख, देवेश कुमार, गोपालजी ठाकुर, सम्राट चौधरी, नीतीश मिश्रा, मिथिलेश तिवारी, निवेदिता सिंह, राजेन्द्र सिंह, राधामोहन शर्मा, सुशील चौधरी, अनिल सिंह, अमृता भूषण, प्रो नवल किशोर यादव, राजीव रंजन, संजय टाईगर, प्रेम रंजन पटेल, मनोज शर्मा, जिवेश मिश्रा, अजफर शम्सी, डॉ निखिल आनंद, अरविंद ठाकुर, अजीत चौधरी, पंकज सिंह, अशोक भट्ट, राकेश सिंह, राजीव रंजन, ब्रजेश सिंह सहित अन्य नेताओं ने बधाई दी है। विधायक नीतिन नवीन, अरुण कुमार सिन्हा, संजीव चौरसिया, सुबोध पासवान, रंजन कुमार गौतम, अखिलेश सिंह, कुंदन कुमार, सोनू शर्मा सहित अन्य नेताओं ने भी बधाई दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें