ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारयशवंत सिन्हा ने पटना से शुरू किया ‘बदलो बिहार‘ अभियान, कहा- राज्य सरकार को सत्ता से हटाना मुख्य उद्देश्य

यशवंत सिन्हा ने पटना से शुरू किया ‘बदलो बिहार‘ अभियान, कहा- राज्य सरकार को सत्ता से हटाना मुख्य उद्देश्य

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा है कि बिहार में बुनियादी बदलाव लाने के लिए उनका अभियान ‘बदलो बिहार‘ सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि आंदोलन है। इस संदेश को पूरे राज्य में ले...

यशवंत सिन्हा ने पटना से शुरू किया ‘बदलो बिहार‘ अभियान, कहा- राज्य सरकार को सत्ता से हटाना मुख्य उद्देश्य
पटना, हिन्दुस्तान टीमTue, 07 Jul 2020 07:43 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा है कि बिहार में बुनियादी बदलाव लाने के लिए उनका अभियान ‘बदलो बिहार‘ सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि आंदोलन है। इस संदेश को पूरे राज्य में ले जाएंगे। मंगलवार को इस अभियान को शुरू करने के बाद यहां से जहानाबाद रवाना होने से पूर्व मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि वे राज्य के सभी जिले में जाएंगे। यह यात्रा बिहार में बदलाव की बयार लेकर आएगी। जेपी और लोहिया का सपना पटल पर लाना इसका उद्देश्य है।   

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में विकास नहीं हुआ है। इसीलिए पढ़ाई, रोजगार, चिकित्सा हर चीज के लिए लोगों को बिहार से बाहर जाना मजबूरी है। राज्य में कोरोना की टेस्टिंग काफी कम है। यहां संक्रमण के बढ़ने की आशंका है। आशंका जताई कि यही स्थिति रही तो अक्टूबर, नवंबर में यहां चुनाव भी संभव नहीं होंगे। 

उन्होंने जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शहीद स्मारक पर गए। तब उन्होंने अपने बदलो बिहार, यात्रा का आगाज किया। यशवंत सिन्हा के साथ मौके पर पूर्व सांसद अरुण कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री नागमणि, नरेंद्र सिंह, रेणु कुशवाहा, पूर्व विधायक सिद्धनाथ राय आदि मौजूद थे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें