ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारविधानसभा चुनाव: भाजपा की चुनावी तैयारी शुरू, 11 को बिहार आएंगे जेपी नड्डा

विधानसभा चुनाव: भाजपा की चुनावी तैयारी शुरू, 11 को बिहार आएंगे जेपी नड्डा

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं का दौरा तेज हो गया है। आगामी 11 सितम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगे। इसके...

विधानसभा चुनाव: भाजपा की चुनावी तैयारी शुरू, 11 को बिहार आएंगे जेपी नड्डा
पटना, हिन्दुस्तान टीमWed, 09 Sep 2020 09:43 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं का दौरा तेज हो गया है। आगामी 11 सितम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगे। इसके पहले वे 29 अगस्त को ही बिहार आने वाले थे जो लॉकडाउन के कारण स्थगित हो गया था। भाजपा अध्यक्ष के रूप में वे बिहार दूसरी बार तो विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह उनका पहला दौरा है। 11 को ही महाराष्ट्र के पूर्व सीएम व बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फडनवीस भी बिहार आएंगे। 

सूत्रों के अनुसार भाजपा अध्यक्ष का दौरा दो दिवसीय होगा। चुनाव की सुगबुगाहट के बीच भाजपा अध्यक्ष का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। संभावना है कि एनडीए के बीच सीटों की औपचारिक घोषण भले ही बाद में हो लेकिन संख्या पर आपसी सहमति बन सकती है। बिहार दौरे में वे भाजपा अध्यक्ष मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेंगे। साथ ही वे भाजपा चुनाव संचालन समिति व चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक कर चुनावी रणनीति पर विमर्श करेंगे। 

वहीं 12 सितम्बर को भाजपा अध्यक्ष दरभंगा जाएंगे। वहां वे मखाना उत्पादन करने वाले किसानों व इससे संबंधित लोगों से बात करेंगे। वे खेती के लिए मशहूर किसान चाची राजकुमारी देवी से भी मुजफ्फरपुर में मुलाकात करेंगे। भाजपा अध्यक्ष मुजफ्फरपुर में तीन जिलों के 25 विधानसभा क्षेत्र के प्रभारियों व जिलाध्यक्षों के साथ चुनावी रणनीति पर विमर्श करेंगे। 

इसी कड़ी में बिहार भाजपा प्रभारी सांसद भूपेन्द्र यादव 10 सितम्बर की देर शाम बिहार आएंगे। वहीं, 11 सितम्बर को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस पटना के एक होटल में भाजपा के मीडिया सेंटर का शुभारम्भ करेंगे। देश-विदेश के मीडियाकर्मियों से जोड़ने के लिए भाजपा ने यह हाईटेक मीडिया सेंटर बनाया है। वहीं इन दिनों अभी पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह बिहार में डटे हुए हैं। बिहार के दूरदराज से आने वाले नेता-कार्यकर्ताओं से वे हर रोज शाम में मुलाकात कर चुनाव पर फीडबैक ले रहे हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें