ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारकेन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों पर भाजपा का जनसंवाद

केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों पर भाजपा का जनसंवाद

बिहार भाजपा का विधान सभावार जनसंवाद रविवार से शुरू हो गया। केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर आयोजित हो रहे इस जनसंवाद के पहले दिन छह विधान सभा में पार्टी के दिग्गज नेताओं...

केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों पर भाजपा का जनसंवाद
पटना, हिन्दुस्तान टीमSun, 21 Jun 2020 10:07 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार भाजपा का विधान सभावार जनसंवाद रविवार से शुरू हो गया। केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर आयोजित हो रहे इस जनसंवाद के पहले दिन छह विधान सभा में पार्टी के दिग्गज नेताओं ने डिजिटल माध्यम से लोगों को संबोधित किया। इस दौरान केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया गया। 

जनसंवाद का आयोजन होने के पीछे भले ही मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताना था लेकिन इस साल बिहार में होने वाले चुनाव के मद्देनजर पार्टी का यह आयोजन अहम हो गया है। पहले दिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने किशनगंज विधानसभा, उपमुख्यमंत्री  सुशील कुमार मोदी मोतिहारी के कल्याणपुर, केन्द्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद पटना के कुम्हरार, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय रोहतास के काराकाट, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव मुजफ्फरपुर के कुढ़नी तो पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी बांका जिले के अमरपुर विधान सभा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। 

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि गलवान वैली की घटना के बाद जब सीमा पर तनाव की स्थिति है तब कांग्रेस ओछी टिप्पणी कर सेना पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस का बयान देशवासियों व सेना का मनोबल तोड़ रहा है। जिनके कार्यकाल में 1962 में चीन ने भारत की 38 हजार वर्ग कि़मी. जमीन पर कब्जा कर लिया था वही लोग अभी अंगुली उठा रहे हैं।  

केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए संकल्प लिया है। 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की गई है। आम-ओ-अवाम की चिंता मोदी सरकार को है। गरीबों को काम और सम्मान दिलाना ही इस सरकार की प्राथमिकता में है। 
प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि खगड़िया से शुरू  गरीब कल्याण रोजगार अभियान से बिहार को अत्यधिक फायदा होगा। बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए यह वरदान साबित होगा। 

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि मोदी सरकार के रहते देशवासियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। चीन को भी करारा जवाब दिया जा रहा है। सरकार पर अंगुली उठाने वालों को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। 

पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता में बिहार है। बिहार पैकेज में घोषित सवा लाख करोड़ का काम जमीन पर दिख रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी  ने कहा कि प्रधानमंत्री के कारण भारत का मान दुनिया में बढ़ा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें