ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार Bihar AQI Today: बिहार में हर शहर की हवा जहरीली, पू्र्णिया की देश भर में सर्वाधिक जहरीली

Bihar AQI Today: बिहार में हर शहर की हवा जहरीली, पू्र्णिया की देश भर में सर्वाधिक जहरीली

बिहार में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के किसी शहर में आज हवा सांस लेने लायक नहीं है। ठंड के मौसम में राजधानी पटना, सीवान, दरभंगा में  वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में बना है।

 Bihar AQI Today: बिहार में हर शहर की हवा जहरीली, पू्र्णिया की देश भर में सर्वाधिक जहरीली
Sudhir Kumarलाइव हिंदुस्तान,पटनाSat, 17 Dec 2022 09:44 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Bihar AQI Today: बिहार में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के किसी शहर में आज हवा सांस लेने लायक नहीं है।  ठंड के मौसम में राजधानी पटना, सीवान, दरभंगा में  वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। इन शहरों में शनिवार 17 दिसंबर एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300  के ऊपर दर्ज किया गया है। पूर्णिया की हालत बहुत नाजुक है। वहां आज सुबह 8 बजे का एयर क्वालिटी इंडेक्स 416 दर्ज किया हया। इसके अलावा समस्तीपुर, पूर्णिया, गया नालंदा, पश्चिमी चंपारण, भागलपुर और भोजपुर जिले में भी हवा बहुत जहरीली है।

नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक शनिवार सुबह 8 बजे पूर्णिया  में सर्वाधिक 416 एक्यूआई दर्ज किया गया, जो कि खतरनाक श्रेणी में है।  वहीं, बिहार की राजधानी पटना में भी शनिवार सुबह 386 एक्यूआई दर्ज किया गया है। कोहरे और ठंड में बढ़ोतरी के साथ फिलहाल बिहार के लोगों को वायु प्रदूषण से राहत नहीं मिलने के आसार नहीं दिख रहे।

बिहार के सभी शहरों में 17 दिसंबर 2022 को सुबह 8 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) यहां देखें-
 

शहर स्थान AQI हवा कैसी है
अररिया खरहिया बस्ती 363 बहुत खराब है
आरा डीएम ऑफिस 294 खराब है
औरंगाबाद गुरुदेव नगर 225 खराब है
बेगूसराय आनंदपुर -----  
बेतिया कमलनाथ नगर 358 बहुत खराब है
भागलपुर कचहरी चौक 290 खराब है
  मायागंज 303 बहुत खराब है
बिहारशरीफ डीएम कॉलोनी 289 खराब है
बक्सर सेंट्रल जेल डाटा नहीं है ---
छपरा दर्शन नगर 346 बहुत खराब है
दरभंगा टाउन हॉल 386 बहुत खराब है
गया कलेक्टर ऑफिस 248 खराब है
  करीमगंज 270 खराब है
  राज्य वन प्रशिक्षण संस्थान 212 खराब है
हाजीपुर ओद्योगिक क्षेत्र 274 खराब है
कटिहार मिर्चाईबाड़ी 378 बहुत खराब है
किशनगंज एसडीओ ऑफिस 361 बहुत खराब है
मंगुराहा वन विभाग गेस्ट हाउस 207 खराब है
मोतिहारी गंडक कॉलोनी 305 बहुत खराब है
मुंगेर टाउन हॉल 267 खराब है
मुजफ्फरपुर बुद्दा कॉलोनी 370 बहुत खराब है
  दाउदपुर कोठी 301 बहुत खराब है
  डीएम ऑफिस --- ---
पटना दानापुर डीआरएम ऑफिस 321 बहुत खराब है
  शिकारपुर हाई स्कूल 298 खराब है
  तारामंडल 343 बहुत खराब है
  मुरादपुर 318 बहुत खराब है
  राजबंशी नगर 280 खराब है
  समनपुरा 386 बहुत खराब है
पूर्णिया मरियम नगर 416 खतरनाक है
राजगीर डांगी टोला 266 खराब है
सहरसा पुलिस लाइन --- ----
समस्तीपुर डीएम ऑफिस 340 बहुत खराब है
सासाराम दादा पीर 137 अच्छी नहीं है
सीवान चित्रगुप्त नगर 393 बहुत खराब ह

वायु गुणवत्ता सूचकांक को कई वर्गों में बांटा गया है। वर्ग के अनुसार AQI के प्रभाव को भी निर्धारित किया जाता है। आपके जिले के AQI का क्या असर होगा लिस्ट में देखें-

AQI का रेंज हवा का हाल स्थ्य पर संभावित असर
0-50 अच्छी है बहुत कम असर
51-100 ठीक है संवेदनशील लोगों को सांस की हल्की दिक्कत
101-200 अच्छी नहीं है फेफड़ा, दिल और अस्थमा मरीजों को सांस में दिक्कत
201-300 खराब है लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर किसी को भी सांस में दिक्कत
301-400 बहुत खराब है लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर सांस की बीमारी का खतरा
401-500 खतरनाक है स्वस्थ आदमी पर भी असर, पहले से बीमार हैं तो ज्यादा खतरा
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें