ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारकिसान विधेयक के विरोध में 25 को भारत और 27 को बिहार बंद

किसान विधेयक के विरोध में 25 को भारत और 27 को बिहार बंद

अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री नंद किशोर शुक्ला ने आरोप लगाया है कि किसानों की पैदावार लूटने की साजिश हो रही है। इसके खिलाफ 25 सितम्बर को देशव्यापी संघर्ष को भारतबंद का रूप दिया...

किसान विधेयक के विरोध में 25 को भारत और 27 को बिहार बंद
पटना, हिन्दुस्तान टीमMon, 21 Sep 2020 03:37 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री नंद किशोर शुक्ला ने आरोप लगाया है कि किसानों की पैदावार लूटने की साजिश हो रही है। इसके खिलाफ 25 सितम्बर को देशव्यापी संघर्ष को भारतबंद का रूप दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा है कि बंद के बाद फिर 28 सितम्बर को भगत सिंह के जन्मदिन पर इस संघर्ष को अंजाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा। आरोप लगाया है कि सरकार ये तीनों विधेयक कानून बन जाने पर देश के किसानों और कृषि क्षेत्र को बर्बाद कर देगी। आम उपभोक्ताओं को भी जमाखोरों के हवाले कर देगी।

वहीं जन अधिकार पार्टी के संरक्षक व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने एनडीए सरकार द्वारा लाए गए कृषि विधेयक के खिलाफ सड़क पर उतरने का ऐलान किया। खेती को अमीरों के हाथों गिरवी रखने वाला कानून करार देते हुए विधेयक के खिलाफ 27 सितंबर को बिहार बंद की घोषणा की है। 

पप्पू यादव ने कहा कि किसानों के लिए ऐसा कानून बनाया जाए कि उनका अनाज एमएसपी- न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर न बिके। भरोसा दिलाया कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो किसानों से शत-प्रतिशत अनाज खरीदना सुनश्चिति करेंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें